जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे सुधरकर 77.24 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के अपने 20 वर्ष के उच्चतम स्तर से नीचे आने के कारण बुधवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 10 पैसे बढ़कर 77.24 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 11 मई अमेरिकी मुद्रा के अपने 20 वर्ष के उच्चतम स्तर से नीचे आने के कारण बुधवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 10 पैसे बढ़कर 77.24 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.17 के भाव पर खुला और कारोबार के दौरान यह 77.17 से 77.31 प्रति डॉलर के बीच घूमने के बाद अंत में 10 पैसे की तेजी के साथ 77.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी दिवस रुपया 77.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘इस सप्ताह की शुरुआत में नए सर्वकालिक निचले स्तर पर गिरने के बाद रुपया एक सीमित दायरे में ‘मजबूत’ हुआ है। घरेलू मोर्चे पर बाजार प्रतिभागियों को बृहस्पतिवार को जारी होने वाली मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सतर्कता बरतते देखा गया।’’
सोमैया ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि यह संख्या (मुद्रास्फीति के आंकड़े) सात प्रतिशत से अधिक हो सकती हैं। अमेरिका से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों को भी जारी किया जाएगा और इसके भी ऊंचा रहने की उम्मीद है।’’
डॉलर सूचकांक 20 वर्ष के उच्चतम स्तर 104.49 प्रतिशत से नीचे रहा। छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.51 रह गया।
इस बीच, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 276.46 अंक टूटकर 54,088.39 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 105.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 3,960.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2022 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

