देश

BRICS Summit 2026: दिल्ली में आज कई सड़कें बंद, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले पढ़ें पूरी एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को सभी मार्गों पर बिना किसी बाधा के प्राथमिकता दी जाएगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक अपडेट जरूर देखें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें.

BRICS Summit 2026: दिल्ली में आज कई सड़कें बंद, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले पढ़ें पूरी एडवाइजरी

BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स लीडर्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे इस शिखर सम्मेलन के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कें बंद रहेंगी, ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर जानकारी देते हुए बताया कि आज 11 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से रात 8:30 बजे तक राजधानी के प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. Delhi BRICS Summit 2026: 13 सितंबर तक आम जनता के लिए बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान और संग्रहालय; चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी भी रद्द, 22 प्वाइंट्स पर ट्रैफिक डायवर्जन

किन इलाकों में रहेगा सबसे ज्यादा असर?

ट्रैफिक प्रतिबंधों का सबसे ज्यादा असर सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली और साउथ दिल्ली के इलाकों में देखने को मिलेगा. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, अशोका रोड, जनपथ, मथुरा रोड, शांति पथ और बाराखंभा रोड समेत कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा.

प्रशासन ने वीवीआईपी और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही को सुचारु बनाने के लिए 22 प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट बनाए हैं. इसके अलावा राजधानी में बिना गंतव्य वाले कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. वहीं नियंत्रित सड़कों के 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे पार्किंग की भी अनुमति नहीं होगी.

 

ब्रिक्स समिट 2026 के लिए दिल्ली ट्रैफिक एडवाइज़री:

रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: उत्तर दिशा से आने वाले यात्री ISBT कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी मार्ग और DBG रोड का उपयोग कर सकते हैं. दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वालों को आश्रम चौक, रिंग रोड, राजघाट और जेएलएन मार्ग से जाने की सलाह दी गई है. वहीं पश्चिम दिशा से आने वाले यात्री वंदे मातरम मार्ग, डॉ. अंबेडकर मार्ग और पंचकुइयां रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं.

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन: यात्रियों को ISBT कश्मीरी गेट, रिंग रोड, हनुमान मंदिर और एस.पी. मुखर्जी मार्ग से होकर जाने की सलाह दी गई है.

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन: दक्षिण दिल्ली की ओर से आने वाले यात्री AIIMS, रिंग रोड, आश्रम चौक और मथुरा रोड वाले मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए क्या सलाह?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान एयरपोर्ट जाने वाले मार्गों पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है. ऐसे में यात्रियों को दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, क्योंकि सभी मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी.

जो यात्री सड़क मार्ग से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाना चाहते हैं, उनके लिए गुरुग्राम, द्वारका, दक्षिण दिल्ली और पश्चिम दिल्ली से UER-II सर्विस रोड, महिपालपुर बाईपास और द्वारका एक्सप्रेसवे के जरिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं.

इमरजेंसी सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को सभी मार्गों पर बिना किसी बाधा के प्राथमिकता दी जाएगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक अपडेट जरूर देखें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2026 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).