देश की खबरें | मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला देश के समस्त आदिवासी समाज का सम्मान : चौहान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सामान्य एवं आदिवासी परिवार में जन्म लेने वाली द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के फैसले को देश के समस्त आदिवासी समाज का सम्मान बताते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को लोगों से आह्वान किया कि जब वह इस पद के लिए शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे अपना नामांकन पत्र भरेंगी, उस वक्त वे अपने-अपने जिला केंद्रों एवं गांवों में मिठाई बांटकर, ढोल बजाकर और नाच-गाकर खुशियां मनाएं।