देश की खबरें | संभव है बागी खेमे के कुछ विधायक लौटना चाहते हों, लेकिन उन पर दबाव हो: शिवसेना विधायक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र से असंतुष्ट विधायकों को लेकर सूरत जा रही एक कार से उतरकर वापस किसी तरह मुंबई पहुंचे शिवसेना विधायक कैलाश पाटिल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में जिन विधायकों को ले जाया गया है, हो सकता है उनमें कुछ वापस आना चाह रहे हों लेकिन उन्हें जबरन रोका गया हो।