देश की खबरें | राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार मुर्मू ने उप राष्ट्रपति से मुलाकात की

नयी दिल्ली,23 जून राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की।

नायडू की पत्नी उषा ने उप राष्ट्रपति निवास पर मुर्मू की अगवानी की।

मुर्मू ने नायडू के साथ करीब 30 मिनट तक बैठक की। मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह भी थे।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 21 जून को राजग की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर मुर्मू के नाम की घोषणा की थी।

ओडिशा से आज सुबह आने के बाद मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

मुर्मू (64) के शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है।

विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)