एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में एकनाथ शिंदे के समर्थन में बैनर लगे, कुछ लोग उद्धव ठाकरे के पक्ष में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कई स्थानों पर शिवसेना के असंतुष्ट नेता एकनाथ शिंदे के समर्थन में बैनर और होर्डिंग लग गये हैं।

देश की खबरें | ठाणे में एकनाथ शिंदे के समर्थन में बैनर लगे, कुछ लोग उद्धव ठाकरे के पक्ष में

ठाणे, 23 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कई स्थानों पर शिवसेना के असंतुष्ट नेता एकनाथ शिंदे के समर्थन में बैनर और होर्डिंग लग गये हैं।

शिंदे ने पार्टी के खिलाफ असंतोष की आवाज उठाकर राज्य की महा विकास आघाड़ी सरकार को संकट में डाल दिया है।

कुछ स्थानों पर शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थन में भी बैनर लगे हैं।

ठाणे शहर की कोपरी-पंचपखाड़ी सीट से विधायक शिंदे (58) ठाणे-पालघर क्षेत्र के प्रमुख शिवसेना नेता हैं। इसे शिवसेना का मजबूत गढ़ माना जाता है।

शिंदे के विद्रोह के मद्देनजर कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने ठाणे शहर, कल्याण और डोंबिवली समेत जिले में अनेक स्थानों पर अपने नेता के समर्थन में होर्डिंग और बैनर लगाये हैं।

ठाणे के पूर्व मेयर और पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश म्हास्के ने शिंदे का समर्थन किया। उन्होंने शिंदे की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘हम आपके साथ हैं....हम कट्टर हिंदुत्व का समर्थन करते हैं।’’

शिंदे के करीबी माने जाने वाले शिवसेना ठाणे ग्रामीण जिला प्रमुख प्रकाश पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें जीवन में जो कुछ मिला है ‘साहेब’ की वजह से मिला है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).