UNESCO Heritage Sites: मोढेरा स्थित सूर्य मंदिर, वडनगर शहर यूनेस्को धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल
भारत में तीन नए सांस्कृतिक स्थलों को यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) के विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है, जिनमें मोढेरा का ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, गुजरात का ऐतिहासिक वडनगर शहर और त्रिपुरा में उनाकोटी की चट्टानों को काटकर बनाई गई मूर्तियां शामिल हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।