एजेंसी न्यूज

Kerala: केरल के एक गांव में तबाही मचाने वाले 31 जंगली सुअर मार गिराए

केरल के पालक्काड जिले में एक बस्ती में घुसकर तबाही मचाने वाले 31 जंगली सुअरों को गोली मार कर ढेर कर दिया गया. पंचायत प्राधिकारियों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों ने फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचने की बार-बार शिकायतें की थी जिसके बाद पिछले कुछ दिनों में बड़े पैमाने पर जंगली सुअरों को मारा गया.

Kerala: केरल के एक गांव में तबाही मचाने वाले 31 जंगली सुअर मार गिराए
wild boar (Photo: Facebook)

पालक्काड (केरल), 21 दिसंबर : केरल के पालक्काड जिले में एक बस्ती में घुसकर तबाही मचाने वाले 31 जंगली सुअरों को गोली मार कर ढेर कर दिया गया. पंचायत प्राधिकारियों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों ने फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचने की बार-बार शिकायतें की थी जिसके बाद पिछले कुछ दिनों में बड़े पैमाने पर जंगली सुअरों को मारा गया.

कप्पुर गांव पंचायत के अध्यक्ष शराफुद्दीन ने कहा कि पंचायत द्वारा नियुक्त एक लाइसेंसी शूटर ने मंगलवार को कुल 19 सुअरों को ढेर कर दिया. यह भी पढ़ें : कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करें या भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करें: मनसुख मंडाविया

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘फसलों को नुकसान होने के बारे में स्थानीय लोगों से व्यापक शिकायतें मिली थी इसलिए पंचायत की प्रशासनिक समिति ने खेतों पर हमला कर रहे जंगली सुअरों को मारने का जिम्मा एक लाइसेंसी शूटर को दिया था.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).