देश की खबरें | कर्ज नहीं चुकाने वाले जब जनता के पैसे लूट रहे थे तब ‘चौकीदार’ सो रहे थे : बीआरएस नेता कविता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को किसान विरोधी और उद्योगपतियों की हितैषी करार देते हुए तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधानपरिषद सदस्य के. कविता ने बृहस्पतिवार को भाजपा की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि बैंकों के कॉरपोरेट कर्ज नहीं चुकाने वाले जब जनता के पैसे लूट रहे थे, तब ‘चौकीदार’ होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सो रही थी।