मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने सोशल मीडिया पर आज अपनी एक हॉट फोटो पोस्ट की है. गैब्रिएला ने फोटो शेयर करके बताया कि उन्होंने अपना लुक चेंज किया है और इसे लेकर वो उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर उनका हॉट अंदाज देखकर फैंस भी सरप्राइज्ड हैं.
अमेरिकी एक्ट्रेस बेला थोर्न ने हाल ही में पोर्न हब के लिए बतौर निर्देशक एडल्ट फिल्म को डायरेक्ट किया था. इस फिल्म को अब काफी बढ़िया रिस्पोंस मिलता दिखाई दे रहा है. जानकारी के अनुसार, बेला को उनकी इस फिल्म के लिए पोर्न हब अवॉर्ड्स 2019 में 'विजन अवॉर्ड' से सम्मनित किया जाएगा.
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' आखिरकार आज दर्शकों के लिए रिलीज हो गई है. इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार था. 'सुपर 30' से दर्शकों का दिल जीतने वाले ऋतिक की इस फिल्म से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं. वहीं टाइगर के साथ उनके एक्शन पैक्ड अवतार को फैंस मिस नहीं करना चाहते और इसीलिए सिनेमाघरों में इसे पहले दिन काफी जबरदस्त रिस्पोंस मिल रहा है.
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर' आज रिलीज हो गई है. पढ़ें इस फिल्म का स्पेशल रिव्यू.
सलमान खान आज अपने बहुप्रतीक्षित टीवी शो 'बिग बॉस 13' की शानदार शुरुआत करने जा रहे हैं. आज इस शो पर सलमान इसमें भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स से भी लोगों को रूबरू कराएंगे. इंटरनेट पर सलमान के स्पेशल परफॉर्मेंस का वीडियो भी देखने को मिल रहा है जिसमें वो अपने धमाकेदार अंदाज में नजर आएंगे.
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' की शुरुआत आज से होने जा रही है. इस शो में सलमान खान के साथ हर साल की तरह इस साल भी कई सेलिब्रिटी नजर आएंगे. अब इस शो में भाग लेने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट भी सामने आ चुकी हैं. इस लिस्ट पर डालें एक नजर.
शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सुहाना की शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' का टीजर इंटरनेट पर देखने को मिला है. फिल्म का ये टीजर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उसे देखकर फैंस काफी खुश हैं.
रानू मंडल ने उदित नारायण के साथ अपना नया गाना रिकॉर्ड किया. रानू का यह नया गाना हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' का ही है. इस गाने को रानू ने उदित नारायण के अलावा हिमेश रेशमिया और पायल देव के साथ रिकॉर्ड किया. इस गाने का टाइटल है 'कह रही है नजदीकियां'.
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज 90वां जन्मदिन है और ऐसे में उनके सभी चाहनेवाले उन्हें अपने स्पेशल अंदाज में बधाई दे रहे हैं. क्रिकेट की दुनिया के मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
सलमान खान का सबसे पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 13' कल यानी 29 सितंबर से प्रसारित होने जा रही है. ऐसे में कलर्स टीवी ने इस शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान माधुरी दीक्षित के साथ बिग बॉस के घर में सैर करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी के साथ इन दोनों ने यहां एक साथ डांस भी किया जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे.
देश की सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर आज अपना 90वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके जन्मदिन पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश और दुनियाभर से उनके चाहनेवाले उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं. मध्य प्रदेश के पूर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्विटर पर उन्हें विश करते हुए एक ये खास बातें कही हैं.
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर 27 सितंबर, शुक्रवार की शाम को मुंबई में उन्होंने अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सेलिब्रिटीज रणबीर के साथ उनके जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंचे.
सोशल मीडिया और अपने मोबाइल पर अगर आपने ऐसा मैसेज पढ़ा हो जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि इस साल दिवाली पर भारतीय बाजारों में पाकिस्तान ने चीन की मदद से जहरीले पटाखे भेजे हैं तो इसे सही या गलत मानने से पहले ये खबर को एक बार अवश्य पढ़ें.
सलमान खान के पूर्व बॉडीगार्ड रह चुके अनस कुरैशी ने स्टेरॉयड का ओवरडोज ले रखा था जिसके चलते उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और उसने मोरादाबाद की सड़क पर कोहराम मचा दिया. वो सड़क किनारे खड़ी कार के शीशों को रॉड से फोड़ने लगा और आसपास के लोगों को भी हानि पहुंचाई जिसके बाद पुलिस ने काफी मुश्किल से उसपर काबू पाया.
सलमान खान का सबसे हिट टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' इस रविवार से प्रसारित किया जाएगा. शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार कर रहे था और अब इस साल इसमें कौन-कौनसे सेलिब्रिटीज नजर आएंगे इसे लेकर काफी कयास लगाया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस रश्मि देसाई इस शो में नजर आएंगी और इसके लिए उन्हें सबसे ज्यादा पैसे ऑफर किए गए हैं.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए हाल ही में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा की गई. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर के माध्यम से इसकी घोषणा की जिसके बाद अमिताभ बच्चन को देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं. अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी स्पेशल अंदाज में बिग बी को बधाई दी है.
फिल्म निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे जार कुंदर की एक फोटो शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए फराह ने बताया कि जार पहली बार टाउन कैम्पिंग के लिए गए हुए हैं और वहां जाने के बाद वो उन्हें बिलकुल मिस नहीं कर रहे और ना ही उन्हें याद कर रहे हैं. फराह ने कहा ऐसा लग रहा है कि मानों वो गजनी बन गए हैं.
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर अपनी वॉशरूम सेल्फी शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें ही ट्रोल करने लगे. एक तरफ जहां कई यूजर्स को उनका स्टाइल पसंद आया वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और अब ये जल्द रिलीज होगी. फिल्म को लेकर फैंस के बढ़ते क्रेज के बीच अरबाज खान ने इसे लेकर खास जानकारी शेयर की है.
वड़ोदरा में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता 'मिसेज इंडिया-प्राइड ऑफ द नेशन' में पूजा देसाई ने इस खिताब को अपने नाम किया है. पूजा को यहां 'मिसेज इंडिया 2019' के टाइटल से नवाजा गया. पूजा के साथ ही महाराष्ट्र की सलोनी भकरी को भी दो अलग केटेगरी में 'मिसेज इंडिया-प्राइड ऑफ द नेशन' के टाइटल से सम्मानित किया गया.