सलमान खान के पूर्व बॉडीगार्ड ने सड़क पर मचाया कोहराम, रस्सी से बांधकर ले गई पुलिस
सलमान खान के पूर्व बॉडीगार्ड रह चुके अनस कुरैशी ने स्टेरॉयड का ओवरडोज ले रखा था जिसके चलते उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और उसने मोरादाबाद की सड़क पर कोहराम मचा दिया. वो सड़क किनारे खड़ी कार के शीशों को रॉड से फोड़ने लगा और आसपास के लोगों को भी हानि पहुंचाई जिसके बाद पुलिस ने काफी मुश्किल से उसपर काबू पाया.
सलमान खान (Salman Khan) के पूर्व बॉडीगार्ड (bodyguard) रह चुके अनस कुरैशी (Anas Qureshi) ने हाल ही में मोरादाबाद (Moradabad) की सड़क पर मानों हाहाकार मचा दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को जिम जाने से पहले अनस ने स्टेरॉयड का ओवर डोज (steroid over dose) ले रखा था जिसका उसकी सेहत पर काफी हद तक बुरा प्रभाव पड़ा. इसके कारण उसका मानसिक संतुलन भी हिल गया और वो सड़क पर कोहराम मचाने लगा.
रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार की सुबह को अनस ने मोरादाबाद की सड़कों पर खड़ी कार के शीशों को रॉड से पीट-पीटकर तोड़ दिया. इसी के साथ उसने आसपास के लोगों को भी हानि पहुंचाने को कोशिश की.
ये भी पढ़ें: VIDEO: सलमान खान ने नन्हें फैंस को धक्का देने वाले बॉडीगार्ड को सरेआम जड़ा थप्पड़
इसके बाद एक चश्मदीद ने फौरन पुलिस को फोन करके अलर्ट किया. अनस को कंट्रोल करने में पुलिस के भी पसीने छुट गए. उसे रस्सी और फिशिंग रॉड की मदद से काबू में लाया गया. इसके बाद उसे नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया.
जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया जिसके बाद उसे बरेली के मेंटल हॉस्पिटल (Bareily Mental Hospital) में भेजा गया. अनस लगभग डेढ़ साल पहले सलमान खान के लिए बतौर बॉडीगार्ड काम किया करता था. हाल ही में उसने मिस्टर मोरादाबाद चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया था. जी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तामान में वो महाराष्ट्र के एक मंत्री के लिए बॉडीगार्ड के रूप में काम कर रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2019 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

