PHOTOS: रणबीर कपूर की ग्रैंड बर्थडे पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अनंत अंबानी समेत ये बड़े सेलिब्रिटीज
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर 27 सितंबर, शुक्रवार की शाम को मुंबई में उन्होंने अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सेलिब्रिटीज रणबीर के साथ उनके जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंचे.
Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज 36 साल के हो गए हैं. पाने इस खास दिन को रणबीर ने अपने परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से अपने सभी करीबी दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया. रणबीर ने अपने जन्मदिन की खुशी में 27 सितंबर, शुक्रवार की शाम को मुंबई (Mumbai) स्थित अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए. इन सभी ने यहां रणबीर के साथ मिलकर उनके इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट किया.
पार्टी में शाहरुख खान, गौरी खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनंत अंबानी समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज भी नजर आए. इस साल रणबीर के लिए जन्मदिन का जश्न और भी खास था क्योंकि उनके पिता ऋषि कपूर न्यूयॉर्क से अपना कैंसर ट्रीटमेंट करवा कर वापस लौट आए हैं. ऐसे में इस बात की भी उन्हें बेहद खुशी थी. उनकी बर्थडे पार्टी में पिता ऋषि कपूर और मॉम नीतू सिंह ने सभी के साथ मिलकर जश्न मनाया.
इन फोटोज पर डालें एक नजर-
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

गौरी खान (Gauri Khan)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

आमिर खान (Aamir Khan)

ऋषि कपूर और नीतू सिंह (Rishi Kapoor and Neetu Singh)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor and Malaika Arora)

करण जौहर (Karan Johar)

जोया अख्तर और किरण राव (Zoya Akhtar and Kiran Rao)

अनंत अंबानी (Anant Ambani)

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor)

बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर बात करते हुए एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया था कि ये सिर्फ रणबीर का जन्मदिन नहीं है बल्कि उनके पिता ऋषि कपूर का दूसरा जन्म भी है. इसलिए रणबीर और आलिया भट्ट ने मिलकर इसे एक साथ मनाने का फैसला किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2019 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

