Exclusive: सलमान खान स्टारर 'दबंग 3' होगी रिलोडेड और धमाकेदार, भाई अरबाज खान ने दी ये खास जानकारी, देखें Video
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और अब ये जल्द रिलीज होगी. फिल्म को लेकर फैंस के बढ़ते क्रेज के बीच अरबाज खान ने इसे लेकर खास जानकारी शेयर की है.
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) और भी ज्यादा एंटरटेनिंग और धमाकेदार होने वाली है. इस फिल्म को लेकर दर्शक जहां काफी उत्साहित हैं वहीं अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने लेटेस्टली हिंदी से हुई खास बातचीत में इसे लेकर जानकारी दी है. अरबाज इन दिनों अपनी फिल्म 'मैं जरूर आऊंगा' (Main Zaroor Aaunga) के प्रचार में जुटे हुए हैं. अरबाज की ये फिल्म सस्पेंस और हॉरर से भरी है जिसमें वो बेहद रोमांचक रोल में नजर आएंगे.
इस फिल्म को लेकर बातचीत के दौरान अरबाज ने 'दबंग 3' को लेकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया, "ये फिल्म अच्छी बन रही है. मैं बेहद खुश हूं और इसे लेकर बेहद कांफिडेंट हूं. इस फिल्म का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मुझसे पूछा गया था कि क्या इसे लेकर मैं नर्वस हूं? जिसके जवाब में मैंने कहा कि नहीं मैं उत्साहित हूं क्योंकि 2012 में 'दबंग 2' रिलीज हुई थी और अब 2019 में 7 साल के बाद हम 'दबंग 3' लेकर आ रहे हैं. ये एक दम रिलोडेड और धमाकेदार होगी. चुलबुल पांडे और ब्रैंड दबंग से जो लोगों को उम्मीदें हैं ये पूरा करेगी और लोगों को खूब मजा आएगा."
आपको बता दें कि फिल्म 'दबंग 3' में सलमान खान और अबराज खान के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और साउथ एक्टर सुदीप (Sudeep) नजर आएंगे. इस फिल्म के साथ एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है और ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

