War Quick Movie Review: ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की बेमिसाल जोड़ी का धमाकेदार अंदाज, एक्शन में है दम
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर' आज रिलीज हो गई है. पढ़ें इस फिल्म का स्पेशल रिव्यू.
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर' (War) आज रिलीज हो गई है. दर्शक ऋतिक और टाइगर की जोड़ी को बड़े पर्दे ओर देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आज फैंस की ये तमन्ना भी पूरी हो गई है. यशराज (Yash Raj Films) द्वारा निर्मित इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिला है और फिल्म के फर्स्ट डे-फर्स्ट शो (First Day First Show) की बुकिंग ज्यादातर सिनेमाघरों में फुल देखी जा रही है.
हम आपके लिए खास इस फिल्म का क्विक रिव्यू लेकर आए हैं. इस फिल्म में ऋतिक और टाइगर भारतीय डिफेंस विभाग के अफसर हैं और देश के खिलाफ़ साजिश रच रहे आतंकी संगठनों का खात्मा करने निकले. लेकिन इसकी कहानी में कई ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलता है. फिल्म में ऋतिक रोशन हमेशा की तरह दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं.
फिल्म के एक्शन की बात करें या फिर ऋतिक और टाइगर के स्क्रीन प्रेजेंस की, ये काफी इम्प्रेसिव है. फिल्म का फर्स्ट हाफ आपको रोमांच से भर देगा. हम जल्द ही इस फिल्म का कम्पलीट रिव्यू लेकर आएंगे. तब तक बनें रहें लेटेस्टली हिंदी के साथ.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2019 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

