मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' पर हिंदू जन जागृति समिति ने आरोप लगाते हुए कहा है कि फिल्म के कुछ सीन्स के चलते हिंदुओं की धार्मिक भावना आहत हुई है. इसके चलते उन्हें फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट न दिये जाने की मांग की है.
अंतरराष्ट्रिय एमी अवॉर्ड्स 2019 के रेड कार्पेट पर राधिका आप्टे समेत मशहूर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की टीम ने अपने शानदार अंदाज से महफिल सजाई. 34 वर्षीय राधिका यहां अपने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं.
'हाउसफुल 4' को मिली सफलता से जहां इसकी टीम जश्न के माहोल में डूबी थी वहीं इन्हें ये जानकर गहरा धक्का लगा कि फिल्म के साउंड तकनीशियन निमिश पिलंकर का निधन हो गया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आज राम मंदिर मुद्दे पर फिल्म बनाने की घोषणा की है. बताया जा रहा है कि कंगना इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी. फिल्म बनाने के पीछे भी कंगना ने अपनी एक खास मकसद मीडिया को बताया है.
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणबीर कपूर के हाथ में चोट लग गई है. मीडिया में आई उनकी लेटेस्ट फोटोज में वो आर्म स्लिंग पहने हुए नजर आ रहे हैं. इसी के साथ उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी नजर आईं.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैंस को अपनी फिटनेस और उनकी स्लिम और ट्रिम पर्सनालिटी से परफेक्ट मोर्निंग मोटिवेशन देती हुईं नजर आ रही हैं.
सलमान खान के पिता सलीम खान ने 24 नवंबर, रविवार को अपना 84वां जन्मदिन मनाया. ऐसे में स्पेशल डे पर सलमान ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
पारस छाबड़ा और उनकी टीम के कारण बिग बॉस ने गेम पलटते हुए सिद्धार्थ शुक्ला की टीम को कैप्टेनसी के लिए कंटेस्ट करने का मौका दे दिया था. घर में एक के बाद कई सारे झगड़े देखने को मिले हैं. यहां सिद्धार्थ शुक्ला-हिमांशी खुराना, हिमांशी-शहनाज गिल, असीम रियाज के बीच लड़ाई देखने को मिली.
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' में हाल ही में देखा गया कि शो पर पक्के दोस्त के रूप में नजर आ रहे असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच विवाद हो जाता है. इस बात को लेकर अब ट्विटर पर कुछ लोग असीम को टारगेट करते हुए उन्हें आतंकवादी कह रहे हैं और साथ ही उनके राज्य जम्मू कश्मीर पर भी अपशब्द कह रहे हैं.
अर्जुन कपूर ने आज सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए आज अपनी मां मोना शौरी कपूर को याद किया है. इतना ही नहीं, अर्जुन ने अपने फैंस के साथ वो लेटर भी शेयर किया जिसे उन्होंने 12 साल की उम्र में अपनी मां के लिए लिखा था.
फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से दुनियाभर में नाम कमानेवाली एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो सगाई करने जा रही हैं. फ्रीडा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए फैंस को बताया कि वो जल्द ही अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करेंगी.
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में हालिया एपिसोड्स में हमने देखा कि किस तरह से शो पर गहरे दोस्त के रूप में नजर आ रहे सिद्धार्थ शुक्ला पारस छाबड़ा के रिश्तों में दरार आ जाती है.
यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे अनु मालिक को लेकर खबर आई है कि उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के जज की कुर्सी छोड़ दी है. बीते काफी समय से अनु मालिक पर कई महिलाओं द्वारा छेड़छाड़ और उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया जा रहा है.
हॉट एक्ट्रेस अर्शी खान सोशल मीडिया पर अपने कातिलाना अंदाज से तहलका मचा रही हैं. हाल ही में उन्होंने इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसे देखकर फैंस उनपर लट्टू हो गए हैं.
सिंगिंग सेंसेशन रानू मंडल का हाल ही में एक मेकअप फोटो वायरल हुआ था जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर हंसी उड़ाई जा रही थी. लोग रानू को उनके मेकअप के लिए ट्रोल कर रहे थे. इसके चलते अब उनका मेकअप करनेवाली आर्टिस्ट ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रानू मंडल के उस वायरल फोटो की सच्चाई सामने आई है.
जया बच्चन हाल ही में एक समारोह से निकल रहीं थी जब इस बात को लेकर वो मीडिया पर बौखला गईं. इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी श्वेता नंदा भी मौजूद थी. जया मीडिया को खरी-खोटी सुनाते हुए वहां से चली गईं.
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' के आज के एपिसोड में शहनाज गिल और घर वालों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला. घर में किसी भी कैप्टेन की नियुक्ति नहीं हुई है और ऐसे में घर में सभी काम बढ़ जाने के कारण परेशान हैं.
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस वीडियोज से तहलका मचाती आई हैं. लेकिन इस बार वो अपने लेटेस्ट वीडियो में कुछ अलग करती दिख रही हैं. सपना ने अपने जिम का वर्कआउट वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्हें फिटनेस मोटिवेशन दिया है.
पोर्न एडल्ट स्टार रह चुकी सनी लियोन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सनी मजे से ग्राउंड में फुटबॉल खेलती हुई दिख रही हैं. सनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.
अजय देवगन और काजोल की फिल्म 'तानाजी' को सोशल मीडिया पर फैंस जमकर सराह रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में इसके सीन्स, डायलॉग्स और अजय, सैफ अली खान, काजोल के अपीयरंस को फैंस ने खूब पसंद किया है.