बॉलीवुड

मीडिया पर फिर बौखलाई जया बच्चन, कहा- आप लोगों को कुछ लिहाज नहीं है, देखें Viral Video

जया बच्चन हाल ही में एक समारोह से निकल रहीं थी जब इस बात को लेकर वो मीडिया पर बौखला गईं. इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी श्वेता नंदा भी मौजूद थी. जया मीडिया को खरी-खोटी सुनाते हुए वहां से चली गईं.

मीडिया पर फिर बौखलाई जया बच्चन, कहा- आप लोगों को कुछ लिहाज नहीं है, देखें Viral Video
जया बच्चन (Photo Credits: Instagram)

जया बच्चन एक बार फिर मीडिया से काफी नाराज दिखाई दे रही हैं. हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के पिता सूरज प्रकाश मल्होत्रा (Suraj Prakash Malhotra) का निधन हो गया. इसके बाद 19 नवंबर की शाम को मुंबई में उनकी याद में प्रार्थना सभा (Prayer Meet) का आयोजन किया गया था जहां बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रिटीज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे. ऐसे में जया बच्चन (Jaya Bachchan) भी यहां बेटी श्वेता नंदा के साथ नजर आईं. ये भी पढ़ें: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे करण जौहर समेत ये बड़े सेलेब्स

प्रार्थना सभा के वेन्यू के बाहर मीडिया फोटोग्राफर्स हमेशा की तरह सेलिब्रिटीज की क्लिक करने उपस्थित थे. इस दौरान जैसे ही जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता नंदा (Shweta Nanda) के साथ प्रार्थना सभा से बाहर निकली मीडिया उनकी फोटोज क्लिक करने लगी. इस बात से वो बेहद नाराज हो गईं.

उन्होंने मीडिया को फटकारते हुए कहा, "आप लोगों को जरा सा भी लिहाज नहीं है. आप लोगों के घर में ऐसा होगा तब मैं देखती हूं आप क्या करते हो."

जया गुस्से में मीडिया को खरी-खोटी सुनाते हुए वहां से चली गईं. इंटरनेट पर उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो मीडिया पर भड़कती हुईं नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने करवा चौथ पर जया बच्चन की फोटो शेयर करके कही ऐसी बात, फैंस भी हुए खुश

ये ऐसा पहला मौका नहीं है जब वो इस तरह मीडिया पर नाराज हुई हैं. इससे पहले भी कई दफा वो पब्लिक इवेंट्स और अन्य कार्यक्रमों पर मीडिया की क्लास लगा चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2019 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).