पति Raj Kaushal के गुजर जाने से सदमे में हैं Mandira Bedi, Photos पोस्ट करके 25 साल के इस रिश्ते को किया याद
फिल्ममेकर राज कौशल के निधन के बाद उनकी पत्नी मंदिरा बेदी उन्हें बेहद मिस कर रही हैं. राज के असामयिक निधन के चलते उन्हें गहरा धक्का लगा है और ये बात उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में भी साफ देखी जा सकती है.
Mandira Bedi Makes Emotional Post in Memory of Husband Raj Kaushal: फिल्ममेकर राज कौशल के निधन के बाद उनकी पत्नी मंदिरा बेदी उन्हें बेहद मिस कर रही हैं. राज के असामयिक निधन के चलते उन्हें गहरा धक्का लगा है और ये बात उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में भी साफ देखी जा सकती है. मंदिरा ने बुधवार को राज के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट किया है.
मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर राज के साथ अपनी फोटोज को पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "25 साल से हम एक दूसरे को जान रहे हैं. शादी के 23 साल पूरे हुए...हर संघर्ष से गुजरे...हर शिखर और मुश्किलों." इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए आयशा श्रॉफ, आशका गोरडिया, मौनी रॉय, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, रिया चक्रवर्ती समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी पोस्ट की है.
View this post on Instagram
ज्ञात हो कि राज कौशल का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया. उन्हें और मंदिरा को एक बेटा है और एक बेटी है जिसका नाम वीर और तारा बेदी कौशल है. अपने पति के गुजर जाने के बाद मंदिरा ने ही उनकी अंतिम क्रिया का सारा काम संभाला.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

