बॉलीवुड

स्लमडॉग मिलियनेयर एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो ने की सगाई की घोषणा, रोमांटिक फोटो शेयर करके दी खुशखबरी

फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से दुनियाभर में नाम कमानेवाली एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो सगाई करने जा रही हैं. फ्रीडा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए फैंस को बताया कि वो जल्द ही अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करेंगी.

स्लमडॉग मिलियनेयर एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो ने की सगाई की घोषणा, रोमांटिक फोटो शेयर करके दी खुशखबरी
फ्रीडा पिंटो और उनके बॉयफ्रेंड Cory Tran (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' (Slumdog Millionaire) से देश और दुनियाभर में पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो (Freeda Pinto) सगाई (Engagement) करने जा रही हैं. फ्रीडा ने अपने बॉयफ्रेंड Cory Tran के साथ अपनी रोमांटिक फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने सभी चाहनेवालों को ये खुशखबरी दी है. मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली फ्रीडा ने 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में लतिका का रोल निभाकर सभी का दिल जीता था. फिल्म के साथ ही उनकी किस्मत भी चमक उठी और इसके बाद उन्होंने कई सारी इंटरनेशनल फिल्म्स और शोज में काम किया. ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने अपने भाई की सगाई में सजाई महफिल, देखें Inside Photos

फ्रीडा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल और रोमांटिक पोस्ट लिखकर कहा, "अब सब कुछ सही लगता है. तुमने मेरी जिंदगी में आकर इसे खूबसूरत बनाया. मैं आप से बेहद प्रेम करती हूं."

फ्रीडा की इस फोटो पर उनके फैंस और फॉलोअर्स कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं. फोटो में फ्रीडा ब्लैक कलर की ड्रेस में अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. इसी के साथ वो अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लौंट करती हुईं दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की सगाई का कार्ड हुआ Viral, फेक न्यूज ने फैंस को किया हैरान

बताया जा रहा है की ये दोनों पिछले 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला भी कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2019 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).