Parth Pawar's Engagement: कौन हैं काइनात धर? मॉडल और एंटरप्रेन्योर बनने जा रही हैं पवार परिवार की बहू
पार्थ पवार महाराष्ट्र की राजनीति के चर्चित नेताओं में से एक हैं. वह दिवंगत अजित पवार के बड़े बेटे और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के पुत्र हैं. उन्होंने 9 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी. इससे पहले पार्थ पवार ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मावल सीट से चुनाव भी लड़ा था. महाराष्ट्र के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले पार्थ पवार की सगाई की खबर ने राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ आम लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है.
Parth Pawar's Engagement: राज्यसभा सांसद पार्थ पवार जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्थ पवार 29 जुलाई को पुणे में काइनात धर (Kaiynaat Dhar) से सगाई करेंगे. इस खुशखबरी की जानकारी पार्थ पवार के चचेरे भाई और विधायक रोहित पवार ने 11 जुलाई को सोशल मीडिया पर कपल के इंगेजमेंट इनविटेशन की तस्वीर शेयर कर दी. उन्होंने दोनों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं भी दीं. पार्थ पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली; बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार को निर्विरोध जिताने की कोशिशें तेज
कौन हैं काइनात धर?
काइनात धर मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं. उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत दिल्ली से की और मॉडलिंग के साथ-साथ एंटरप्रेन्योर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है. हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं और सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आती हैं.
पिछले कुछ समय से काइनात धर को पवार परिवार के कई निजी कार्यक्रमों में देखा गया है, जिससे उनके परिवार के साथ करीबी रिश्तों की चर्चा पहले से ही हो रही थी.
रोहित पवार ने कायनात धर और पार्थ पवार को उनकी सगाई के लिए बधाई दी:
प्रेमाच्या रेशीमगाठीत अडकून नवी इनिंग सुरु करणारे माझे प्रिय बंधू खा. पार्थ आणि कायनात या दोघांनाही साखरपुड्याच्या मनापासून शुभेच्छा! तुमचा पुढील प्रवास आनंदाचा, सुखाचा आणि समृद्धीचा होवो आणि तुमच्या दोघांचं प्रेमाचं हे नातं उत्तरोत्तर बहरत जावो, हीच ईश्वरचरणी प्रार्थना!… pic.twitter.com/bFK0XMJmb9
— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) July 11, 2026
कैसे शुरू हुई दोनों के रिश्ते की चर्चा?
पार्थ पवार और काइनात धर के रिश्ते की खबरें तब चर्चा में आईं, जब दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया. सबसे पहले दोनों की उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.
इसके बाद काइनात धर को सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में भी पार्थ पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देखा गया. इसके अलावा, पारिवारिक कार्यक्रमों और अन्य निजी मौकों पर भी उनकी मौजूदगी ने दोनों के रिश्ते की अटकलों को और मजबूत किया.
कौन हैं पार्थ पवार?
पार्थ पवार महाराष्ट्र की राजनीति के चर्चित नेताओं में से एक हैं. वह दिवंगत अजित पवार के बड़े बेटे और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के पुत्र हैं. उन्होंने 9 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी. इससे पहले पार्थ पवार ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मावल सीट से चुनाव भी लड़ा था. महाराष्ट्र के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले पार्थ पवार की सगाई की खबर ने राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ आम लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2026 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

