Kaiynaat Dhar Set To Join Pawar Family: कौन हैं पार्थ पवार की होने वाली मंगेतर? मॉडलिंग से बिजनेस तक, जानिए सबकुछ

Kaiynaat Dhar Set To Join Pawar Family: महाराष्ट्र के चर्चित पवार परिवार में जल्द ही नई बहू की एंट्री होने जा रही है. राज्यसभा सांसद पार्थ पवार 29 जुलाई को मॉडल और एंटरप्रेन्योर काइनात धर (Kaiynaat Dhar) से सगाई करने जा रहे हैं. एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर इंगेजमेंट कार्ड शेयर कर इस खबर की पुष्टि की. बताया जा रहा है कि यह समारोह पुणे के एक फार्महाउस में आयोजित होगा, जिसमें राजनीति, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं. पार्थ पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली; बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार को निर्विरोध जिताने की कोशिशें तेज

कौन हैं काइनात धर?

काइनात धर मूल रूप से कश्मीर की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की और फिलहाल दिल्ली और मुंबई के बीच रहती हैं. वह पेशे से मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा है.

काइनात धर उस समय सुर्खियों में आईं, जब उन्हें पार्थ पवार के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखा गया. वह सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में भी पार्थ पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके परिवार के पवार परिवार से लंबे समय से अच्छे संबंध हैं.

रोहित पवार ने कायनात धर और पार्थ पवार को उनकी सगाई के लिए बधाई दी

कई महीनों से चल रही थीं रिश्ते की चर्चाएं

पार्थ पवार और काइनात धर के रिश्ते को लेकर पिछले कई महीनों से अटकलें लगाई जा रही थीं. दोनों की उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं.

अब रोहित पवार की ओर से सगाई की पुष्टि होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं. बताया जा रहा है कि इंगेजमेंट समारोह में राजनीति, उद्योग जगत और समाजसेवा से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल हो सकते हैं.

कौन हैं पार्थ पवार?

पार्थ पवार महाराष्ट्र के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वह महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे हैं. हाल ही में उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी. उनकी यह सगाई पवार परिवार के लिए एक अहम निजी अवसर माना जा रहा है. राजनीतिक गलियारों में भी इस समारोह को लेकर काफी चर्चा है और इसे महाराष्ट्र के हाई-प्रोफाइल पारिवारिक आयोजनों में से एक माना जा रहा है.