सलमान खान ने पिता सलीम खान को किया बर्थडे विश, फैंस ने पूछा- आप पापा कब बनोगे?
सलमान खान के पिता सलीम खान ने 24 नवंबर, रविवार को अपना 84वां जन्मदिन मनाया. ऐसे में स्पेशल डे पर सलमान ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) ने 24 नवंबर, रविवार को अपना 84वां जन्मदिन मनाया. ऐसे में इस स्पेशल डे पर सलमान ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो पापा सलीम खान के साथ हाथ में फिशिंग रॉड लिए फिशिंग करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर उनकी इस कैंडिड फोटो को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं.
सलमान ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे डैडी." इंटरनेट पर इस फोटो को देखकर लोग सलमान और उनके पिता के बीच की इस बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: सलीम खान का शॉकिंग खुलासा- जेल में इतनी बुरी हो गई थी सलमान खान की हालत, देखकर फूट फूटकर रोईं थी मां
इस फोटो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और ऐसे में एक बार फिर फैंस ने सलमान से वो सवाल छेड़ दिया जो वो बीते कई साल से सुनते आ रहे हैं. फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आप भी कुछ ऐसा करें कि की आपको भी पापा कह सके."

ये भी पढ़ें: Omg: पिता सलीम खान ने दी सलमान खान को सख्त हिदायत, कहा, ‘गर्लफ्रेंड्स को लेकर’…
जाहिर सी बात है फैंस सलमान की शादी की तरफ इशारा कर रहे थे. लेकिन ये सलमान ही बेहतर जानते हैं कि उनकी ये इच्छा वो पूरी करेंगे भी या नहीं. बता दें कि उनके पिता सलीम खान ने अपने मीडिया इंटरव्यूज में अक्सर कहा है कि सलमान उनसे बेहद प्रेम करते हैं. इतने बड़े स्टार बनने के बावजूद वो अपने माता-पिता के साथ ही रहना पसंद करते हैं और इसी कारण उन्होंने गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से अलग होकर अपना नया आशियाना नहीं बनाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2019 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

