बॉलीवुड

International Emmy Awards 2019: राधिका आप्टे-कुबरा सैत समेत 'सेक्रेड गेम्स' की टीम ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा, देखें फोटोज 

अंतरराष्ट्रिय एमी अवॉर्ड्स 2019 के रेड कार्पेट पर राधिका आप्टे समेत मशहूर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की टीम ने अपने शानदार अंदाज से महफिल सजाई. 34 वर्षीय राधिका यहां अपने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं.

International Emmy Awards 2019: राधिका आप्टे-कुबरा सैत समेत 'सेक्रेड गेम्स' की टीम ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा, देखें फोटोज 
राधिका आप्टे, अनुराग कश्यप, कुबरा सैत, नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Photo Credits: Instagram)

International Emmy Awards 2019: अंतरराष्ट्रिय एमी अवॉर्ड्स 2019 के रेड कार्पेट पर राधिका आप्टे समेत मशहूर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) की टीम ने अपने शानदार अंदाज से महफिल सजाई. 34 वर्षीय राधिका यहां अपने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. उनके अलावा यहां करण जौहर, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, और दिबाकर बनर्जी भी दिखे. ये भी पढ़ें: रेड कारपेट पर Oops Moment का शिकार होने से बची टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी के’ की प्रेरणा, देखें वीडियो

आपको बता दें कि वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' (Lust Stories) के लिए राधिका आप्टे (Radhika Apte) को बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में नोमिनेट किया गया था. हालांकि ये पुरस्कार 'सेफ हार्बर' (Safe Harbour) को दिया गया.

राधिका यहां अपनी 'सेक्रेड गेम्स' की टीम के साथ भी नजर आईं. इस शो को बेस्ट ड्रामा सीरीज के रूप में नोमिनेट किया गया था. इस केटेगरी में 'मेक माफिया' (Mc Mafia) ने ये पुरस्कार जीता.

इन फोटोज पर डालें एक नजर:

टीम सेक्रेड गेम्स (Photo Credits: File Photo)
कुबरा सैत (Photo Credits: File Photo)

यहां इस ग्रैंड इवेंट के रेड कारपेट पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawauziddin Siddiqui), कुबरा सैत (Kubbra Sait), अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने (Vikramaditya Motwane) समेत टीम के अन्य सदस्यों के साथ पोज किया. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रिय एमी अवॉर्ड्स 2019 का ये 47वां संस्करण है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2019 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).