देश की खबरें | यूसीएमएस और जीटीबी के रेजीडेंट चिकित्सकों ने हड़ताल वापस ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी स्थित विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय (यूसीएमएस) और गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के सीनियर एवं जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों ने बुधवार को अस्पताल के चिकित्सा निदेशक एवं कॉलेज के प्राचार्य के साथ बैठक के बाद अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी स्थित विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय (यूसीएमएस) और गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के सीनियर एवं जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों ने बुधवार को अस्पताल के चिकित्सा निदेशक एवं कॉलेज के प्राचार्य के साथ बैठक के बाद अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह हड़ताल एक मरीज के परिजनों द्वारा चिकित्सकों पर हमले के बाद शुरू की गई थी।
‘रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोएिशएन’ (आरडीए) द्वारा जारी किये गये एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आरडीए की मांगों के समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए जीटीबी अस्पताल, यूसीएमएस प्रशासन के सदस्यों और आरडीए अध्यक्ष की सदस्यता वाली एक समिति के गठन के साथ यह बैठक समाप्त हुई।
इस समिति की पहली बैठक बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे होगी।
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में जीटीबी अस्पताल में सोमवार रात एक बच्चे को जन्म देने के बाद सर्जरी के दौरान एक महिला की मौत हो गयी थी जिससे गुस्साए उसके परिजनों ने मंगलवार को सुबह चिकित्सकों पर हमला कर दिया।
आरडीए द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, हथियार लिए हुए 50 से 70 लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और चिकित्सकों तथा कर्मचारियों पर हमला किया।
उसके बाद रेजीडेंट चिकित्सकों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई तथा अस्पताल में ठोस सुरक्षा इंतजाम की मांग करते हुए हड़ताल की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

