News

Earthquake in Seoni: मध्यप्रदेश के सिवनी में नागरिकों ने महसूस किए भूकंप के झटके, तीव्रता रिक्टर स्केल 2.6 रही

मध्यप्रदेश के सिवनी में रविवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है की रात करीब 11.48 बजे ये झटके नागरिकों ने महसूस किए.

Earthquake in Seoni: मध्यप्रदेश के सिवनी में नागरिकों ने महसूस किए भूकंप के झटके, तीव्रता रिक्टर स्केल 2.6 रही
Credit -File Photo

Earthquake in Seoni: मध्यप्रदेश के सिवनी में रविवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है की रात करीब 11.48 बजे ये झटके नागरिकों ने महसूस किए. झटके महसूस होने पर नागरिक अपने घरों से बाहर आ गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई है. गनीमत है की इस भूकंप में किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. भूकंप का केंद्र सिवनी के आस-पास के इलाकों में था, जबकि भूकंप का केंद्र सतह से 5 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है. देश के कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे पहले सिवनी से सटे नागपुर शहर में भी कुछ महीने पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. ये भी पढ़े:Earthquake in MP: एमपी के सिंगरौली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई तीव्रता (View Tweet)

मध्यप्रदेश के सिवनी में भूकंप 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2024 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).