त्योहार

Karwa Chauth 2024: नोएडा, पटना और जयपुर में भी दिखा करवा चौथ का चांद, महिलाओं ने पानी पीकर तोड़ा व्रत (Watch Video)

नोएडा, पटना, जयपुर और जम्मू कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में करवा चौथ का चांद दिखने लगा है, जिससे व्रत रखने वाली महिलाओं के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है.

Karwa Chauth 2024: नोएडा, पटना और जयपुर में भी दिखा करवा चौथ का चांद, महिलाओं ने पानी पीकर तोड़ा व्रत (Watch Video)
Photo- ANI

Karwa Chauth 2024: नोएडा, पटना, जयपुर और जम्मू कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में करवा चौथ का चांद दिखने लगा है, जिससे व्रत रखने वाली महिलाओं के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है. चांद के दीदार के बाद महिलाओं ने व्रत खोलने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. करवा चौथ का यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं. चांद निकलने के बाद चंद्र दर्शन कर व्रत का पारण किया जाता है. कई जगहों पर महिलाएं एकत्रित होकर समूह में पूजा करती हैं और चांद के दर्शन के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं.

नोएडा सेक्टर 34 में करवा चौथ पर व्रत तोड़ती महिलाएं

बिहार में पटना में भी दिखा करवा चौथ का चांद

जयपुर में करवा चौथ पर व्रत तोड़ती महिलाएं

जम्मू कश्मीर में भी दिखा करवा चौथ चांद

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).