ऑटो

Mahindra Thar Roxx Booking: महिंद्रा थार रॉक्स ने मचाया गदर, पहले घंटे में 176218 गाडियां बुक

भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने आज घोषणा की कि हाल ही में लॉन्च की गई थार रॉक्स ने सुबह 11 बजे बुकिंग शुरू होने के 1 घंटे के भीतर 176218 बुकिंग दर्ज की हैं.

Mahindra Thar Roxx Booking: महिंद्रा थार रॉक्स ने मचाया गदर, पहले घंटे में 176218 गाडियां बुक
Thar ROXX

Mahindra Thar Roxx Booking:  भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने आज घोषणा की कि हाल ही में लॉन्च की गई थार रॉक्स ने सुबह 11 बजे बुकिंग शुरू होने के 1 घंटे के भीतर 176218 बुकिंग दर्ज की हैं. इतनी बड़ी तादाद में बुकिंग थार रॉक्स के क्रेज को दर्शाती है, जिसने देश भर के ग्राहकों को आकर्षित किया है. अपने आकर्षक डिजाइन, परिष्कृत ड्राइविंग अनुभव, शक्तिशाली प्रदर्शन, बेजोड़ ऑफ-रोडिंग क्षमता, शीर्ष स्तरीय सुरक्षा सुविधाओं, विशाल इंटीरियर और उन्नत तकनीक के साथ, थार रॉक्स एसयूवी सेगमेंट में नए रिकॉर्ड स्थापित करने की ओर आगे बढती नजर आ रही है.

थार रॉक्स की डिलीवरी दशहरा के शुभ अवसर पर शुरू होगी. जैसे ही डिलीवरी शुरू होगी, महिंद्रा अगले तीन हफ्तों में चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों को उनके संभावित डिलीवरी शेड्यूल के बारे में सूचित करेगा. थार रॉक्स की बुकिंग सभी अधिकृत महिंद्रा डीलरशिप और महिंद्रा वेबसाइट पर खुली रहेगी.

महिंद्रा थार रॉक्स एक एसयूवी है जिसे भारत में 15 अगस्त 2024 को लॉन्च किया गया था. यह लॉन्च केरल के कोच्ची में हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).