जरुरी जानकारी | देश में कोयला उत्पादन पहली तिमाही में 8.55 प्रतिशत बढा़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 8.55 प्रतिशत बढ़कर 22.34 करोड़ टन रहा। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, 21 जुलाई देश में कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 8.55 प्रतिशत बढ़कर 22.34 करोड़ टन रहा। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
कोयला मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान इसी अवधि में कोयला उत्पादन 20.58 करोड़ टन था।
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अप्रैल-जून 2023 के बीच 17.55 करोड़ टन उत्पादन किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.85 प्रतिशत अधिक है। तब उत्पादन 15.98 करोड़ टन था।
बाकी उत्पादन निजी उपयोग वाले कोयला खदानों में हुआ।
मंत्रालय के अनुसार, इस साल अप्रैल-जून तिमाही में कोयले का आयात पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 16.76 प्रतिशत बढ़ा है।
वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कोयले की आयात कीमतों में 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘ देश में कोयले का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। पहली तिमाही के अंत तक यह 10.71 करोड़ टन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 37.62 प्रतिशत अधिक है।’’
देश में वित्त वर्ष 2023-24 में 101.2 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

