एजेंसी न्यूज

Champions Trophy Team: क्या राहुल और शमी को मौका मिलेगा, अक्षर और जडेजा में से कौन ?

खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय एक दिवसीय टीम में बल्लेबाजी की धुरी होंगे लेकिन कम से कम तीन सीनियर खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके नाम पर चयनकर्ताओं को माथापच्ची करनी होगी जब वे चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम का चयन करने बैठेंगे .

Champions Trophy Team: क्या राहुल और शमी को मौका मिलेगा, अक्षर और जडेजा में से कौन ?
Ravindra Jadeja, AUS vs IND (Photo: @ESPNcricinfo)

सिडनी, 8 जनवरी : खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय एक दिवसीय टीम में बल्लेबाजी की धुरी होंगे लेकिन कम से कम तीन सीनियर खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके नाम पर चयनकर्ताओं को माथापच्ची करनी होगी जब वे चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम का चयन करने बैठेंगे . केएल राहुल, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा की 19 फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिये टीम में जगह पक्की नहीं है हालांकि वे पिछले साल विश्व कप टीम का हिस्सा थे .

फाइनल के बाद से भारत ने छह वनडे खेले हैं जिसमें शमी और जडेजा को आराम दिया गया लेकिन राहुल को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में टीम में जगह मिली . श्रीलंका के खिलाफ राहुल को श्रृंखला के बीच से बाहर किया गया . आस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 नवंबर 2023 को मिली हार के प्रमुख कारणों में सौ से अधिक गेंदों में उनका अर्धशतक शामिल था .

समझा जाता है कि यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में जगह मिलने की संभावना है . इससे शीर्ष चार में बायें हाथ का एक बल्लेबाज होगा . ऋषभ पंत अगर विकेटकीपिंग के लिये पहली पसंद होते हैं तो राहुल को बैकअप रखने का कोई मतलब नहीं है . राहुल अगर विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं तो बतौर बल्लेबाज टीम में उनकी जगह पक्की नहीं है . उनके करीबी प्रतिद्वंद्वियों में ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में रन नहीं बनाये जबकि संजू सैमसन को शुरूआती मैचों से बाहर रहने के बाद केरल टीम में चुना नहीं गया . यह भी पढ़ें : India Women vs Ireland Women ODI 2025 Live Streaming: भारत और आयरलैंड के बीच इस दिन से खेला जाएगी वनडे सीरीज, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

कोच गौतम गंभीर की अगर चयन मामलों में अभी भी चलती है तो सैमसन उनके पसंदीदा होने के कारण टीम में आ सकते हैं .

भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने मैच दुबई में खेलने हैं और बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच 20 फरवरी को खेला जायेगा . भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया है. सफेद गेंद के प्रारूप में जडेजा का फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है और सूत्रों का मानना है कि चयन समिति को वनडे में अक्षर पटेल बेहतर विकल्प लगते हैं . वॉशिंगटन सुंदर का चयन तय लग रहा है लेकिन कुलदीप यादव की फिटनेस पर चयनकर्ता नजर रखे हुए हैं . वह पूरी तरह फिट लग रहे हैं लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेला . उनके नहीं खेलने पर रवि बिश्नोई या वरूण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है .

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर चयन समिति के सामने तस्वीर स्पष्ट नहीं है . उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में पिछले दो मैचों में आठ आठ ओवर फेंके . अगर जसप्रीत बुमराह कमर की तकलीफ के कारण नहीं खेल पाते हैं तो शमी का अनुभव काफी उपयोगी साबित हो सकता है . रिजर्व बल्लेबाजों में रिंकू सिंह और तिलक वर्मा में से एक विकल्प हो सकता है .

चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में चयन के दावेदार :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वरूण चक्रवर्ती या रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आवेश खान या मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह या तिलक वर्मा .

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2025 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).