देश

HMPV in Mumbai: भारत में एचएमपीवी के मामले बढ़ने शुरू, नागपुर में 2 केस के बाद मुंबई में 6 महीने की बच्ची पॉजिटिव

कोरोना वायरस के बाद चीन से निकलकर आया एचएमपीवी वायरस अब भारत में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है. कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल और गुजरात के बाद महाराष्ट्र में भी एचएमपीवी के मामलों का पता चला है. नागपुर में दो केस पाए जाने के बाद मुंबई में 6 महीने की बच्ची एचएमपीवी पॉजिटिव पाई गई है

HMPV in Mumbai: भारत में एचएमपीवी के मामले बढ़ने शुरू, नागपुर में 2 केस के बाद मुंबई में 6 महीने की बच्ची पॉजिटिव
(Photo Credits Latently)

HMPV in Mumbai:  कोरोना वायरस के बाद चीन से निकलकर आया एचएमपीवी वायरस अब भारत में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है. कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल और गुजरात के बाद महाराष्ट्र में भी एचएमपीवी के मामलों का पता चला है. नागपुर में दो केस पाए जाने के बाद मुंबई में 6 महीने की बच्ची एचएमपीवी पॉजिटिव पाई गई है, जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है.

 एक जनवरी को बच्ची अस्पताल में भर्ती हुई

पीड़ित बच्ची को एक जनवरी को खांसी, जुकाम और सीने में जकड़न से परेशान थी. जिसे पवई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उसकी ऑक्सीजन लेवल 84% तक गिर गई थी, जो एक गंभीर स्थिति का संकेत था. डॉक्टरों ने उसका रैपिड पीसीआर टेस्ट किया, और यह पता चला कि वह HMPV (Human Metapneumovirus) वायरस से संक्रमित है. अच्छी खबर यह है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज किया और अब वह ठीक हो चुकी है. जिसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. यह भी पढ़े: HMPV Virus Cases: नागपुर में दो एचएमपीवी मामलों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

भारत में एचएमपीवी के 8  मामले

भारत में अब तक  एचएमपीवी के 8  मामले पाए जा चुके हैं. कर्नाटक में दो, तमिलनाडु में, बंगाल में एक और गुजरात में एक केस सामने आया है. इसके बाद महाराष्ट्र में तीन मामले पाए गए, जिनमें से दो नागपुर और एक मुंबई में हैं.  हलांकि मोदी सरकार एचएमपीवी के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिया है

जानें विशेषज्ञों ने क्या कहा

विशेषज्ञों के अनुसार, HMPV (ह्यूमन मेटापनेयूमोवायरस) कोई नया वायरस नहीं है. इसकी पहली पहचान 2001 में हुई थी और इसके बाद यह वायरस दुनिया भर में फैल गया। यह वायरस मुख्य रूप से सांस के माध्यम से फैलता है और हवा के द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में जाता है.सभी आयु वर्ग के लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और जल्द ही भारत को इसके बारे में रिपोर्ट जारी करने की बात कही है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारी भी एचएमपीवी के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी उपायों पर काम कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2025 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).