बॉलीवुड

Azaad Trailer: अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ का ट्रेलर रिलीज, अमन देवगन-राशा थडानी की जोड़ी देख खुश हुए फैन्स

अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है. जी हां, इन दोनों की जोड़ी की पहली फिल्म 'आजाद' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

Azaad Trailer: अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ का ट्रेलर रिलीज, अमन देवगन-राशा थडानी की जोड़ी देख खुश हुए फैन्स
फिल्म आजाद का ट्रेलर (Photo Credits: YouTube)

Azaad Official Trailer: अजय देवगन (Ajay Devgn) के भतीजे अमन देवगन (Aman Devgn) और बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है. जी हां, इन दोनों की जोड़ी की पहली फिल्म 'आजाद' (Azaad) का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर में अमन देवगन और राशा थडानी की जोड़ी को देखकर फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए हैं, साथ ही वो फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस ट्रेलर में अजय देवगन के साथ डायना पेंटी की भी झलक देखने को मिली है, जो उनकी प्रेमिका की भूमिका में हैं. यह भी पढ़ें: मां Raveena Tandon के साथ Baba Baidyanath के दर्शन करने पहुंची राशा थडानी, इंस्टा पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें (View Pics)

फिल्म की कहानी एक कुशल घुड़सवार की है, जिसका किरदार अजय देवगन ने निभाया है, जो क्रूर अंग्रेजी सेना के चंगुल से भाग निकलता है. फिल्म की स्टोरीलाइन तब और गहरी हो जाती है, जब उनका घोड़ा लापता हो जाता है. फिल्म में रवीना की बेटी राशा थडानी का शाही अंदाज और अमन की दमदार एक्टिंग ने फैन्स को खुश कर दिया है. डायरेक्टर अभिषेक कपूर की यह फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है. यह भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के भांजे अमन बॉलीवुड में करने जा रहे डेब्यू

अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी स्टारर फिल्म आजाद का ट्रेलर 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2025 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).