VIDEO: टंगस्टन खनन प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में नाराजगी, 40 गांवों के लोगों ने मदुरै में किया विरोध प्रदर्शन, वीडियो आया सामने
टंगस्टन खनन प्रोजेक्ट को लेकर मदुरै में मेलुर समेत 40 गांवों के लोगों ने आंदोलन किया. लोगों का कहना है की इस प्रोजेक्ट के कारण लोगों के जीवन के साथ साथ पर्यावरण पर भी बुरा असर होगा.
मदुरै, तमिलनाडु: मेलूर सहित 40 गांवों के लोगों ने टंगस्टन खनन परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपने प्रदर्शन के तहत मदुरै के नरसिंघमपट्टी गांव से मदुरै डाकघर तक मार्च निकाला. ग्रामीणों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट उनके जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा और पर्यावरण को महत्वपूर्ण नुकसान होगा.इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से उनका लक्ष्य अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना और परियोजना को रद्द करने की मांग करना है. पुलिस ने टंगस्टन खनन परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को मदुरै डाकघर की ओर मार्च करने से रोक दिया. हालांकि, लोगों में इसको लेकर गुस्सा देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों ने इस प्रोजेक्ट को रद्द करने की मांग की है. ये भी पढ़े:Annamalai Whipped Himself: तमिलनाडु BJP अध्यक्ष अन्नामलाई ने खुद को मारे कोड़े, अन्ना विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न का जताया विरोध किया; सामने आया VIDEO
मदुरै में टंगस्टन खनन परियोजना का विरोध
#WATCH मदुरै, तमिलनाडु: मेलूर समेत 40 गांवों के लोगों ने टंगस्टन खनन परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का तर्क है कि इस परियोजना से उनके जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ेगा और पर्यावरण को बहुत नुकसान होगा। इस विरोध प्रदर्शन के ज़रिए वे अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना… pic.twitter.com/W0w1B1tQEK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 7, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2025 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

