एजेंसी न्यूज
ताजा खबरें | पांच साल में सिग्नल फेल होने के 13 मामले, इंटरलॉकिंग में खराबी से कोई घटना नहीं हुई : रेल मंत्री
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि रेलवे में विगत पांच साल में सिग्नल फेल होने के 13 मामले सामने आए हैं, लेकिन इंटरलॉकिंग सिग्नल प्रणाली में खराबी के कारण कोई घटना नहीं हुई।
देश की खबरें | गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सौराष्ट्र में बारिश प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए शुक्रवार को जूनागढ़ और पास के गिर सोमनाथ जिले के कुछ हिस्सों का हवाई सर्वेक्षण किया। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
देश की खबरें | मराठवाड़ा में किसानों की दुर्दशा पर पूर्व आईएएस अधिकारी की रिपोर्ट पर गौर करेंगे : कृषि मंत्री मुंडे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने शुक्रवार को राज्य विधान परिषद को सूचित किया कि वह जांच करेंगे कि क्या एक पूर्व आईएएस अधिकारी ने ऐसी कोई रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें दावा किया गया है कि मराठवाड़ा क्षेत्र में एक लाख किसान आत्महत्या करने पर विचार कर रहे हैं।
IND-A Beat BAN-A: सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ए ने बांग्लादेश ए को 51 रनों से रौंदा, एमर्जिंग एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ए से होगा सामना
Bhashaबांग्लादेश 11 से भी कम ओवर में 70 रन पर पहुंच गया था. लेकिन जैसे ही गेंद की चमक फीकी पड़ने लगी, वैसे ही भारतीय स्पिनरों ने अपनी टीम को मैच में वापसी करा दी. बायें हाथ के स्पिनर सुथार ने नईम को आउट किया जिससे बांग्लादेश के बल्लेबाजों के पवेलियन की ओर बढ़ने की शुरुआत हुई.
देश की खबरें | अनुमति के बिना जेकेएलएफ प्रमुख के न्यायालय पहुंचने से मची सनसनी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आतंकी वित्तपोषण मामले में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक ने शुक्रवार को खचाखच भरे अदालत कक्ष में पहुंचकर उच्चतम न्यायालय में एक प्रकार से सनसनी मचा दी।
जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.98 प्रति डॉलर पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कच्चा तेल कीमतों में मजबूती के रुख और डॉलर में तेजी लौटने के साथ रुपये में गिरावट आई।
देश की खबरें | ईडी ने जीडीआर घोटाले में 53 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसिप्ट (जीडीआर) में कथित घोटाले से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत लंदन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति तथा कुछ अन्य निकायों की 59 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।
देश की खबरें | 'इंडिया' पर चौहान ने कसा तंज, कहा सभी दागी एक साथ आने को मजबूर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों की एकता पर तंज कसते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता एवं समर्थन की बाढ़ ने सभी दागियों को भाजपा के खिलाफ एक साथ आने के लिए मजबूर कर दिया है।
देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। स्थानीय मौसम विभाग ने राज्य के लिए शनिवार को 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।
देश की खबरें | बिहार : बेगुसराय में पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के बेगूसराय जिले में कथित तौर पर गोलीबारी करने और पड़ोसी के घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किये जाने के कुछ घंटों बाद 50 वर्षीय एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | इंग्लैंड के पहली पारी में 592 रन, आस्ट्रेलिया ने चाय तक एक विकेट गंवाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चाय के ब्रेक तक आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 39 रन बना लिये थे जिससे वह इंग्लैंड से 236 रन से पीछे चल रही है। आस्ट्रेलिया की पहली पारी 317 रन पर सिमट गयी थी।
जरुरी जानकारी | रिलायंस रिटेल का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़कर 2,448 करोड़ रुपये पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस रिटेल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़कर 2,448 करोड़ रुपये रहा। किराना, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन तथा ‘लाइफस्टाइल’ जैसी श्रेणियों में अच्छी वृद्धि से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
Raigad Landslide Death Toll: महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हुई, 86 लोग अभी भी लापता
Bhashaमहाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के भूस्खलन प्रभावित इरशालवाड़ी गांव में खोज और बचाव दलों ने शुक्रवार को मलबे से छह और शव बरामद किए। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है जबकि 86 लोग लापता हैं.
देश की खबरें | धामी ने हरिद्वार के जलभराव वाले क्षेत्रों को आपदा ग्रस्त घोषित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार जिले में बारिश के कारण जलभराव या बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने तथा उनमें आगामी तीन माह तक विद्युत, जल तथा अन्य सरकारी देय एवं ऋणों की वसूली को स्थगित रखने की घोषणा की।
जरुरी जानकारी | कौशल की वैश्विक कमी दूर करने को कदम उठाने पर सहमत हुए जी-20 देश: भूपेन्द्र यादव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि जी-20 के सदस्य देशों ने वैश्विक स्तर पर विभिन्न कौशल की कमी दूर करने के लिए कदम उठाने, ‘गिग और प्लेटफॉर्म’ कर्मचारियों को पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था के सतत वित्त पोषण के मसौदे पर सहमति जताई है।
देश की खबरें | आपदा कार्यों की समीक्षा के लिए उत्तरकाशी पहुंचे मंत्री का विरोध
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आपदा कार्यों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को उत्तरकाशी पहुंचे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को जगह- जगह लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा।
देश की खबरें | विहिप नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निचली अदालत का आदेश खारिज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता आलोक कुमार के खिलाफ 2019 में एक रैली में कथित रूप से नफरत फैलाने वाला भाषण देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया था।
देश की खबरें | लुधियाना में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 30 लोग गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की लुधियाना पुलिस ने शुक्रवार को एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर विदेशियों सहित विभिन्न लोगों को धोखा देने के आरोप में 30 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 151 प्रतिशत उछलकर 348 करोड़ रुपये पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूक्ष्म वित्त संस्थान क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लि. का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 151.5 प्रतिशत उछलकर 348 करोड़ रुपये रहा।
विदेश की खबरें | स्वीडन में कुरान की बेअदबी को लेकर मुस्लिम देशों में लोगों ने प्रदर्शन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे एक दिन पहले प्रदर्शनकारियों ने इराक स्थित स्वीडन दूतावास में तोड़फोड़ की थी।