खेल की खबरें | इंग्लैंड के पहली पारी में 592 रन, आस्ट्रेलिया ने चाय तक एक विकेट गंवाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चाय के ब्रेक तक आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 39 रन बना लिये थे जिससे वह इंग्लैंड से 236 रन से पीछे चल रही है। आस्ट्रेलिया की पहली पारी 317 रन पर सिमट गयी थी।

चाय के ब्रेक तक आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 39 रन बना लिये थे जिससे वह इंग्लैंड से 236 रन से पीछे चल रही है। आस्ट्रेलिया की पहली पारी 317 रन पर सिमट गयी थी।

आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (18 रन) तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद पर बल्ला छुआकर बेयरस्टो को मैच का चौथा कैच दे बैठे। डेविड वॉर्नर 17 और मार्नस लाबुशेन चार रन बनाकर खेल रहे थे।

इंग्लैंड ने सुबह चार विकेट पर 384 रन से आगे खेलना शुरु किया तब उसकी बढ़त 67 रन की थी। टीम ने पारी के अंत तक दबदबा बनाये रखा जिसमें बेयरस्टो और जेम्स एंडरसन ने 10वें विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी निभायी।

 इसमें से एंडरसन ने केवल पांच रन बनाये और कैमरन ग्रीन (64 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये। इससे बेयरस्टो 99 रन (10 चौके और चार छक्के) पर नाबाद रहे जिसके लिए उन्होंने 81 गेंद खेली।

इंग्लैंड ने लंच तक आठ विकेट पर 506 रन बनाकर 189 रन की बढ़त बना ली थी। इंग्लैंड को एशेज श्रृंखला को जीवंत रखने के लिए इस टेस्ट में जीत दर्ज करना जरूरी है।

आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (129 रन देकर एक विकेट) ने शुक्रवार को पहला विकेट अपने समकक्ष बेन स्टोक्स (51 रन) के रूप में लिया जिससे इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 437 रन हो गया, तब टीम की बढ़त 120 रन की हो गयी थी।

लार्ड्स और हेडिंग्ले में क्रमश: 155 रन और 80 रन की पारी खेलने वाले स्टोक्स की एक और महत्वपूर्ण पारी बल्ले का अंदरूनी किनारा लगाने से समाप्त हुई।

मिशेल स्टार्क (137 रन देकर दो विकेट) अजीब तरह से कंधे के बल गिरने से बाद गुरुवार को मैदान छोड़कर चले गये थे। उन्होंने शुक्रवार को 91वें ओवर में नयी गेंद ली।

इसके बाद तुरंत ही रन गति धीमी हो गयी क्योंकि स्टार्क के इस ओवर में केवल एक ही रन बना। अगले ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर इंग्लैंड के खिलाड़ी दो रन ही बना सके जिसमें उभरते हुए स्टार हैरी ब्रुक का विकेट भी शामिल रहा जिन्होंने 61 रन बनाये। स्टार्क ने बाउंड्री पर उनका विकेट लपका। इस समय इंग्लैंड की बढ़त 157 रन की हो गयी थी।

स्टार्क ने फिर 93वें ओवर में 12 रन दिये और अगले ही ओवर में क्रिस वोक्स को हेजलवुड ने शून्य पर पवेलियन भेज दिया।

मार्क वुड (06) हेजलवुड (126 रन देकर पांच विकेट) का शिकार हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से रौंदा, उर्विल पटेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Toss And Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Stats And Preview: रायपुर में आज होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स