जरुरी जानकारी | क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 151 प्रतिशत उछलकर 348 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूक्ष्म वित्त संस्थान क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लि. का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 151.5 प्रतिशत उछलकर 348 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 21 जुलाई सूक्ष्म वित्त संस्थान क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लि. का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 151.5 प्रतिशत उछलकर 348 करोड़ रुपये रहा।
बेंगलुरु स्थित वित्तीय संस्थान ने शुक्रवार को शेयर बाजार बीएसई को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में शुद्ध लाभ 138.6 करोड़ रुपये था।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक की कुल आय 53.9 प्रतिशत बढ़कर 1,170.7 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 760.5 करोड़ रुपये थी।
शुद्ध ब्याज आय आलोच्य तिमाही में 65.4 बढ़कर 763.3 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 461.5 करोड़ रुपये थी।
क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) 2.21 प्रतिशत घटकर 0.89 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3.11 प्रतिशत था।
शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज इस दौरान घटकर 0.27 प्रतिशत पर आ गया जो बीते वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 1.15 प्रतिशत था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)