एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | झारखंड भाजपा अध्यक्ष झामुमो के ‘कुशासन’ के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू करेंगे मार्च
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को कहा कि वह राज्य को “भूख, भ्रष्टाचार और कुशासन” से मुक्ति दिलाने के संकल्प के साथ बृहस्पतिवार से मार्च शुरू करेंगे।
विदेश की खबरें | दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीप पर हवाई पट्टी का निर्माण करता दिख रहा चीन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ ने उपग्रह तस्वीरों का विश्लेषण किया है। पारासेल द्वीपसमूह के ट्राइटन द्वीप पर यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे पहले चीन ने स्प्रैटली द्वीपसमूह के सात मानव निर्मित द्वीपों पर निर्माण किया जहां हवाई पट्टियों, जहाजों के ठहरने के लिए गोदी और सैन्य प्रणालियों की व्यवस्था है। दूसरे देशों के दावों को खारिज करते हुए चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा जताता है।
देश की खबरें | कांग्रेस ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने को ‘ओछापन’ बताया, भाजपा का पलटवार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय (एनएमएमएल) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) सोसाइटी किए जाने को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार हमले के बावजूद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी और वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
देश की खबरें | एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों के साथ प्यार और स्नेह के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए:कर्नाटक उच्च न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एलजीबीटी समुदाय के एक व्यक्ति को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर आपराधिक मामला दर्ज करने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा है कि एलजीबीटी (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर और अन्य यौन रुझान वाले व्यक्ति) सहित सभी से प्यार और स्नेह के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए, ताकि जान न जाए।
देश की खबरें | अशोक विश्वविद्यालय विवाद: प्रोफेसरों ने सब्यसाची दास की बहाली की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अशोक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सब्यसाची दास द्वारा अपने शोध पत्र पर विवाद के बाद इस्तीफा दिये जाने के कुछ दिन बाद, उनके विभाग के संकाय सदस्यों ने शासी मंडल को पत्र लिखकर कहा है कि वे तब तक नहीं पढ़ाएंगे जब तक दास को बहाल नहीं किया जाता।
देश की खबरें | दिल्ली विश्वविद्यालय का नया अकादमिक सत्र शुरू, छात्रों में उत्साह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों लिए नए अकादमिक सत्र की बुधवार को शुरुआत हो गई, जिसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले तीन वर्षों से बिगड़ा हुआ विश्वविद्यालय का अकादमिक कैलेंडर पटरी पर लौट आया।
देश की खबरें | कर्नाटक आबकारी विभाग ने 25 करोड़ रुपये मूल्य की बीयर जब्त की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रासायनिक परीक्षण रिपोर्ट में “मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त” पाए जाने के बाद राज्य आबकारी विभाग ने दो प्रमुख ब्रांड की 25 करोड़ रुपये मूल्य की बीयर को जब्त कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | नवाज शरीफ की वतन वापसी को लेकर पीएमएलएन-एन नेताओं के बीच नहीं बनी सहमति
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आम चुनाव से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की लंदन से वतन वापसी के संबंध में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेताओं के बीच आम सहमति नहीं बन सकी है। मीडिया में आई एक खबर में बुधवार को यह जानकारी दी गई है।
विदेश की खबरें | नाइजर के लोग जुंटा के खिलाफ विभिन्न देशों की सैन्य कार्रवाई से मुकाबले की तैयारी कर रहे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राजधानी नियामी के निवासी पश्चिम अफ़्रीका के क्षेत्रीय संगठन ‘इकोवास’ के किसी भी हमले से निपटने के लिए सेना की सहायता को लेकर स्वयंसेवकों की बड़े पैमाने पर भर्ती का आह्वान कर रहे हैं।
देश की खबरें | ईडी ने रॉबर्ट वाद्रा की अग्रिम जमानत का विरोध किया, शर्तों का पालन नहीं करने का दावा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा को एक धनशोधन मामले में दी गई अग्रिम जमानत को बुधवार को उच्च न्यायालय में चुनौती दी और जमानत शर्तों का पालन नहीं किए जाने का दावा किया।
देश की खबरें | अगर लोगों को समय पर न्याय ना मिले तो सुशासन जैसे शब्द अर्थहीन हैं : योगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि ‘समाज में हम सुशासन, लोकतंत्र जैसे शब्दों को सुनते हैं लेकिन यदि समयबद्ध तरीके से लोगों को न्याय नहीं मिल पाता है या न्याय सुगम और सस्ता नहीं है तो फिर यह सभी शब्द बेकार हो जाते हैं।’
देश की खबरें | दिल्ली की सभी सात सीटों पर तैयारी करेगी कांग्रेस, आप ने ‘इंडिया’ की बैठक शामिल नहीं होने चेतावनी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की जिसमें राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों पर तैयारी करने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का फैसला किया गया।
देश की खबरें | तेलंगाना के वारंगल में लॉरी ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, छह की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार लॉरी ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | पुलिस के खिलाफ टिप्पणी के लिए माफी मांगें कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी : बीआरएस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी द्वारा कथित तौर पर पुलिस के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को उनसे माफी की मांग की।
देश की खबरें | परिसीमन विवाद: भाजपा अपनी चुनावी सुविधा के अनुरूप पक्षपातपूर्ण निर्वाचन आयोग चाहती है : गोगोई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पक्षपातपूर्ण निर्वाचन आयोग चाहती है ताकि वे असम में परिसीमन प्रक्रिया को अपनी चुनावी सुविधा के अनुसार तैयार कर सकें।
विदेश की खबरें | तोशाखाना मामले में इमरान खान की अपील पर 22 अगस्त को सुनवाई करेगा इस्लामाबाद उच्च न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार दिये गये एवं जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की एक अपील पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा।
खेल की खबरें | भारतीय कंपाउंड तीरंदाज विश्व कप फाइनल में, दो पदक पक्के किए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए बुधवार को यहां विश्व कप चरण चार में पुरुष और महिला टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर दो पदक पक्के किए।
देश की खबरें | मंत्रिमंडल ने भारतीय रेलवे की सात मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारतीय रेलवे की सात मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी। इस पर करीब 32,500 करोड़ रूपये का खर्च आयेगा और रेलवे के वर्तमान नेटवर्क में 2339 किलोमीटर जोड़ा जा सकेगा।
खेल की खबरें | बुमराह ने 11 महीने बाद भारतीय नेट्स पर गेंदबाजी की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चोटिल होने के कारण 11 महीने तक बाहर रहने वाले भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को यहां भारतीय नेट्स पर पूरी तेजी और कौशल के साथ गेंदबाजी की।
देश की खबरें | न्यायालय ने अनुचित लैंगिक शब्दों पर लगाम लगाने के लिये हैंडबुक जारी की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छेड़छाड़, वेश्या और हाउस वाइफ जैसे शब्द जल्द ही कानूनी शब्दावली से बाहर हो सकते हैं और इसकी जगह सड़क पर यौन उत्पीड़न, यौनकर्मी और गृह स्वामिनी (होममेकर) जैसे शब्द ले सकते हैं।