देश की खबरें | पुलिस के खिलाफ टिप्पणी के लिए माफी मांगें कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी : बीआरएस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी द्वारा कथित तौर पर पुलिस के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को उनसे माफी की मांग की।

हैदराबाद, 16 अगस्त कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी द्वारा कथित तौर पर पुलिस के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को उनसे माफी की मांग की।

रेवंत रेड्डी की पुलिस के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर राज्य में कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

बीआरएस प्रवक्ता श्रवण दसोजु ने रेड्डी की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी ‘लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी और पूरी तरह से असभ्य एवं अशिष्ट थी।’’

हैदराबाद स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में रेड्डी ने सोमवार को कथित तौर पर कहा था कि कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम ‘लाल डायरी’में दर्ज किये गये हैं और पार्टी के तेलंगाना में सत्ता में आने के बाद उन अधिकारियों को ‘हटा दिया’ जाएगा।

बीआरएस नेता ने कहा, ‘‘हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं, कांग्रेस पार्टी को तेलंगाना पुलिस बल से इस तरह की अपमानजनक और धमकाने वाली टिप्प्णी के लिए माफी मांगनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह रेवंत रेड्डी की समस्या नहीं है, अगर आप गहराई से देखेंगे तो पाएंगे कि समस्या राहुल गांधी जी और दिल्ली में बैठे कांग्रेस के आला कमान में है।’’

रेड्डी ने एक वीडियो में कहा, ‘‘मैं महबूबनगर पुलिस से कहना चाहता हूं। आपके नाम ‘लाल डायरी’ में लिखे हैं। सत्ता में आने के 100 दिन के भीतर हम आप सभी को निकाल बाहर करेंगे।’’

पुलिस अधिकारी संघों की शिकायतों के आधार पर लोकसभा सदस्य रेड्डी के खिलाफ पूरे तेलंगाना में करीब एक दर्जन मामले दर्ज किए गए। शिकायतकर्ता संघों ने आरोप लगाया है कि रेड्डी ने बल के खिलाफ अपमानजनक और धमकाने वाली टिप्पणी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\