Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर
श्रेयस अय्यर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 24th Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 24वां मुकाबला कल यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस इस सीजन अब तक सिर्फ 1 मुकाबला जीत सकी है, जबकि 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और टीम अब तक अजेय रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर सभी की नजरें होंगी. श्रेयस इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. चलिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2015 में खेला था. अब तक इस खिलाड़ी ने 20 मैचों की 20 पारियों में 33.40 की औसत और 128.13 की स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 87 रन रहा है. श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं.

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह के बीच आईपीएल में 11 पारियों में आमना-सामना हुआ है. इस दौरान अय्यर ने 74 की औसत और 129.82 की स्ट्राइक रेट से 74 रन बनाए हैं, जबकि बुमराह उन्हें सिर्फ 1 बार आउट कर सके हैं. वहीं, ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ श्रेयस 8 पारियों में 68 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 136 की रही है और बोल्ट ने उन्हें 1 बार आउट किया है.

आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं श्रेयस अय्यर

आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर ने 4 मुकाबले खेले हैं और 3 पारियों में 68.50 की औसत से 137 रन बनाए हैं. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 187.67 की रही है. उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 69 रन है.

श्रेयस अय्यर के आईपीएल करियर पर एक नजर

श्रेयस अय्यर ने साल 2015 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. अब तक वह 137 मुकाबलों की 135 पारियों में 34.84 की औसत और 134.72 की स्ट्राइक रेट से 3,868 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 29 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 रन रहा है. कप्तान के रूप में भी श्रेयस का प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने 90 मैचों में कप्तानी करते हुए 53 में जीत हासिल की है, जबकि 35 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.