देश की खबरें | तेलंगाना के वारंगल में लॉरी ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, छह की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार लॉरी ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वारंगल (तेलंगाना), 16 अगस्त तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार लॉरी ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वालों में राजस्थान के रहने वाले पांच शहद विक्रेता और वारंगल के करीमाबाद का रहने वाला ऑटो-रिक्शा चालक शामिल हैं।

यह घटना जिले के वर्धन्नापेट मंडल के येलांदा गांव के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों में से तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद वारंगल के पुलिस आयुक्त ए वी रंगानाथ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों की उम्र 20 से 50 वर्ष के बीच है।

पुलिस ने बताया कि शहद विक्रेता जंगल से शहद इकट्ठा कर इसे शहरों में बेचते थे। यह घटना उस वक्त हुई जब वे शहद इकट्ठा करने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि लॉरी का चालक कथित तौर पर तेज रफ्तार में और लापरवाही से वाहन चला रहा था और उसने ऑटो-रिक्शा में टक्कर मार दी।

उन्होंने यह भी बताया कि लॉरी चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड