खेल की खबरें | बुमराह ने 11 महीने बाद भारतीय नेट्स पर गेंदबाजी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चोटिल होने के कारण 11 महीने तक बाहर रहने वाले भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को यहां भारतीय नेट्स पर पूरी तेजी और कौशल के साथ गेंदबाजी की।

डबलिन, 16 अगस्त चोटिल होने के कारण 11 महीने तक बाहर रहने वाले भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को यहां भारतीय नेट्स पर पूरी तेजी और कौशल के साथ गेंदबाजी की।

इस 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने भारत की तरफ से अंतिम मैच 25 सितंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में टी20 के रूप में खेला था। इसके बाद पीठ की चोट के कारण वह बाहर रहे और उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा।

बुमराह ने तब बहुप्रतीक्षित वापसी की जब उन्हें आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार से डबलिन में शुरू होने वाले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

भारतीय टीम मंगलवार को आयरलैंड पहुंची और उसके एक दिन बाद ही उसने अभ्यास शुरू कर दिया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें बुमराह अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी कर रहे हैं जो एशिया कप और विश्वकप से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है।

बुमराह ने दाएं हाथ के बल्लेबाज को अपने तीखे बाउंसर से परेशान किया। इस कारण बल्लेबाज को नीचे झुक कर वह गेंद छोड़नी पड़ी। बाएं हाथ के बल्लेबाज को उन्होंने यार्कर से परेशान किया।

बुमराह का नेट पर किया गया यह प्रदर्शन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में की गई उनकी कड़ी मेहनत के नतीजे के रूप में देखा जा सकता है।

भारतीय टीम में एक अन्य तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं। वह भी चोटिल होने के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\