देश की खबरें | झारखंड भाजपा अध्यक्ष झामुमो के ‘कुशासन’ के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू करेंगे मार्च

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को कहा कि वह राज्य को “भूख, भ्रष्टाचार और कुशासन” से मुक्ति दिलाने के संकल्प के साथ बृहस्पतिवार से मार्च शुरू करेंगे।

रांची, 16 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को कहा कि वह राज्य को “भूख, भ्रष्टाचार और कुशासन” से मुक्ति दिलाने के संकल्प के साथ बृहस्पतिवार से मार्च शुरू करेंगे।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में जनसभा आयोजित कर अपनी ‘संकल्प यात्रा’ आरंभ करेंगे।

मरांडी ने कहा कि यात्रा 10 अक्टूबर को समाप्त होगी।

राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के प्रस्तावित मार्च को ‘हताशा यात्रा’ करार देते हुए दावा किया कि वह राज्य में अपना “अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।’’

मरांडी ने आरोप लगाया कि वर्तमान झामुमो-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन सरकार ने राज्य में कुछ नहीं किया बस लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

मरांडी ने कहा, “झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी बेखौफ होकर रिश्वत ले रहे हैं। कोई भी सार्वजनिक कार्य बिना पैसे के नहीं होता। इसलिए, मैंने राज्य को भुखमरी, भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त करने का संकल्प लिया है।”

उन्होंने यह आरोप भी लगाया, ''एक आदिवासी मुख्यमंत्री ने आदिवासियों को सबसे ज्यादा लूटा है। उनके शासन में कानून-व्यवस्था खराब हो गई है, विकास कार्य रुक गए हैं और भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गया है।''

'संकल्प यात्रा' को सात चरणों में विभाजित किया गया है।

पहला चरण 17 से 20 अगस्त जबकि दूसरा 23 से 27 अगस्त तक होगा। सितंबर में चार चरणों का आयोजन होगा जबकि आखिरी चरण तीन से 10 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा।

झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ''यह मार्च हताशा यात्रा है। बाबूलाल जी के पास भ्रामक तथ्य प्रस्तुत करने के अलावा कोई काम नहीं है, जिसका उल्टा असर हो सकता है। भाजपा राज्य में अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। वह झारखंड को भाजपा मुक्त बना देंगे और मैं उन्हें बधाई देता हूं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड