एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक के रूप में खुद को कथित तौर पर पेश करने के लिए एक निजी शिक्षक को मंगलवार को गुजरात के सूरत में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | राजस्थान मंत्रिमंडल का फैसला: अंशकालिक कार्मिकों को मिलेंगे सेवानिवृत्ति परिलाभ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने अंशकालिक कार्मिकों को भी सेवानिवृत्ति परिलाभ देने व जयपुर में पहला 'जेम बोर्स' स्थापित करने का फैसला किया है। इसके साथ ही जीव जन्तु कल्याण बोर्ड का नाम अमृता देवी के नाम पर किया जाएगा।
देश की खबरें | गुजरात में स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण बढ़ा: भाजपा ने सराहा, कांग्रेस ने "धोखा" बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने मंगलवार को एक आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगम निगमों जैसे निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की, जिससे इन निकायों के चुनाव का रास्ता साफ हो गया।
देश की खबरें | कांग्रेस व भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी आरएलपी: बेनीवाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के संयोजक और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन नहीं करेगी लेकिन युवा, गरीबों, दलित कल्याण की बात करने वाली पार्टियों के लिए दरवाजे खुले हैं।
देश की खबरें | महाराष्ट्र के मंत्री गावित ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखों पर की गई टिप्पणी को लेकर खेद प्रकट किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री विजयकुमार गावित ने रोजाना मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी ‘खूबसूरत आंखें’ हो जाने की अपनी टिप्पणी पर विवाद छिड़ने के कुछ दिनों बाद खेद प्रकट किया है।
देश की खबरें | मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग का दल पहुंचा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत निर्वाचन आयोग का 20 सदस्यीय दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को आइजोल पहुंचा। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।
देश की खबरें | उत्तराखंड में इसी साल लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री धामी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) इसी साल लागू की जाएगी।
देश की खबरें | शरद पवार ने विपक्षी दलों के गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक की तैयारियों का जायजा लिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की यहां होने जा रही बैठक के आयोजन स्थल का मंगलवार को दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया।
देश की खबरें | चंद्रयान-3 के रोवर पर लगे उपकरण ने चंद्रमा की सतह में गंधक होने की पुष्टि की: इसरो
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान पर लगे एक उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में गंधक होने की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है।
देश की खबरें | पंजाब: नंगल एसडीएम के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने हालिया बाढ़ के दौरान कर्तव्य में कथित लापरवाही के लिए मंगलवार को नंगल के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को निलंबित कर दिया।
देश की खबरें | एसजीपीसी ने अभिनेता मिजान जाफरी के ‘कृपाण’ पहने जाने पर कड़ी आपत्ति जतायी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिखों की सर्वोच्च धार्मिक इकाई ‘शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति’ (एसजीपीसी) ने आगामी फिल्म ‘‘यारियां-2’’ के एक गीत में अभिनेता मिजान जाफरी के ‘कृपाण’ पहनने पर कड़ी आपत्ति जतायी है और फिल्म निर्माताओं को चेतावनी दी है कि अगर इस ‘‘आपत्तिजनक’’ वीडियो को हटाया नहीं गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश की खबरें | महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में तटों से चरस के 44 और पैकेट बरामद, अभी तक 107 पैकेट जब्त
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में श्रीवर्धन तालुका के दो तटों से पानी में बहकर आए चरस के 44 अन्य पैकेटों को पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा: छड़ी मुबारक गुफा मंदिर के लिए रवाना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'छड़ी मुबारक' के नाम से प्रसिद्ध भगवान शिव की भगवा कपड़े से ढकी पवित्र छड़ी मंगलवार को शेषनाग पहुंची, जहां रातभर रखने के बाद यह अमरनाथ में गुफा मंदिर की ओर ले जाई जाएगी।
देश की खबरें | मुंबई में राहुल का भव्य अभिनंदन करेंगे, लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे के फार्मूला पर चर्चा होगी: पटोले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की एक बैठक के लिए इस सप्ताह राहुल गांधी के मुंबई पहुंचने पर पार्टी की प्रदेश इकाई उनका भव्य अभिनंदन करेगी।
देश की खबरें | राजस्थान : कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गोगोई ने राज्य के नेताओं से मुलाकात की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मंगलवार को यहां अजमेर, बीकानेर, सीकर और जयपुर संभाग के पार्टी नेताओं के साथ आमने सामने की बैठक की।
देश की खबरें | घोसी से बसपा सांसद अतुल राय को गैंगस्टर मामले में जमानत मिली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने घोसी लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद अतुल राय को गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में जमानत दे दी है।
देश की खबरें | बसपा राजस्थान में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी: पार्टी संयोजक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) राजस्थान में सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | पेनल्टी शूट आउट में नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को हराकर ईस्ट बंगाल डूरंड कप के फाइनल में
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नंदकुमार सेकर के शानदार प्रदर्शन से ईस्ट बंगाल ने मंगलवार को यहां पेनल्टी शूटआउट में नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी को 5-3 से हराकर 19 साल बाद डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
देश की खबरें | जे.पी. नड्डा ने आगामी राज्य और लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों व 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया।
देश की खबरें | सीबीआई ने अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति 'घोटाला' मामले में प्राथमिकी दर्ज की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है। इस ‘घोटाले’ में छात्रवृत्ति योजना के तहत 830 फर्जी संस्थानों ने लाभ उठाया, जिसके परिणामस्वरूप 2017-22 के दौरान अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को लगभग 144 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।