देश की खबरें | महाराष्ट्र के मंत्री गावित ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखों पर की गई टिप्पणी को लेकर खेद प्रकट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री विजयकुमार गावित ने रोजाना मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी ‘खूबसूरत आंखें’ हो जाने की अपनी टिप्पणी पर विवाद छिड़ने के कुछ दिनों बाद खेद प्रकट किया है।

मुंबई, 29 अगस्त महाराष्ट्र के मंत्री विजयकुमार गावित ने रोजाना मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी ‘खूबसूरत आंखें’ हो जाने की अपनी टिप्पणी पर विवाद छिड़ने के कुछ दिनों बाद खेद प्रकट किया है।

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख रुपाली चाकणकर ने मंगलवार को कहा कि मंत्री ने आयोग को सौंपे गये एक लिखित जवाब में यह भी कहा है कि समाचार चैनलों ने संदर्भ से हटकर उन्हें उद्धृत किया।

चाकणकर ने मंत्री के जवाब को उद्धृत करते हुए ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘गावित ने कहा है कि यदि उनकी टिप्पणी से महिलाओं के किसी समूह का अपमान हुआ है तो वह खेद प्रकट करते हैं। महिलाओं का अपमान करने का उनका कोई इरादा नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गावित ने यह भी कहा है कि वह स्थानीय लहजे में बोल रहे थे लेकिन समाचार चैनलों ने उनकी टिप्पणी को संदर्भ से हटाकर पेश किया। मैंने अपने पूरे जीवन में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है।’’

भाजपा नेता गावित द्वारा एक सार्वजनिक सभा में दिये गये भाषण का वीडियो वायरल हो जाने के बाद एक विवाद शुरू हो गया।

वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘जो लोग रोजना मछली खाते हैं उनकी त्वचा कोमल हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है। यदि कोई आपको देखेगा तो वह आपकी ओर आकर्षित हो जायेगा।’’

उन्होंने कहा था,‘‘क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं। वह रोजाना मछली खाती होंगी। क्या आपने उनकी आंखें देखी हैं? आपकी आंखें भी उनकी तरह हो जाएंगी। मछली में कुछ तेल होता है, जो आपकी त्वचा को कोमल बना देता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका