एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | गुजरात उच्च न्यायालय ने बलात्कार पीड़िता 12 वर्षीय लड़की को 27 हफ्ते का गर्भ गिराने की अनुमति दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात उच्च न्यायालय ने 12 वर्षीय उस लड़की को करीब 27 सप्ताह का गर्भ गिराने की बुधवार को अनुमति दे दी, जिसके साथ उसके पिता ने कथित तौर पर बलात्कार किया था।
जरुरी जानकारी | आरईसी ने अगस्त में छह बैंकों से 1.15 अरब डॉलर जुटाए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी ने छह बैंकों के गठजोड़ से अगस्त में दो किस्तों में 1.15 अरब डॉलर की राशि जुटाई है।
अगर जनता को लाभ न हो, तो ‘इंडिया’ को ‘भारत’ में बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा : शिवकुमार
Bhashaकर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि देश का नाम ‘इंडिया’ से ‘भारत’ करने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा जब तक कि इससे लोगों को फायदा न हो।
देश की खबरें | न्यायालय ने लद्दाख पर्वतीय परिषद चुनाव की अधिसूचना रद्द की, नेकां को 'हल' चुनाव चिह्न की हकदार बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने लद्दाख पर्वतीय परिषद चुनाव के संबंध में निर्वाचन विभाग की पांच अगस्त की अधिसूचना बुधवार को रद्द कर दी और एक सप्ताह के भीतर नयी अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया।
देश की खबरें | बिहार जातिगत गणना: पटना उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई अब तीन अक्टूबर को
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बिहार में जातिगत गणना जारी रखने संबंधी पटना उच्च न्यायालय के एक अगस्त के आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई बुधवार को तीन अक्टूबर के लिए टाल दी।
देश की खबरें | पूर्ण फिटनेस हासिल करने के करीब तूर को एशियाई खेलों में खिताब का बचाव करने का भरोसा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एथलेटिक्स की व्यक्तिगत स्पर्धा में एकमात्र एशियाई रिकॉर्ड धारक भारतीय तेजिंदरपाल सिंह तूर का कहना है कि जुलाई में लगी ग्रोइन की चोट के बाद वह पूरी तरह फिट होने के करीब हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह हांगझोउ एशियाई खेलों में गोला फेंक के अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने में सफल रहेंगे।
जरुरी जानकारी | जीवित रहते चार लाख भारतीयों को शायद नहीं मिल पाए रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड : रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में भारतीयों के लिए ग्रीन कार्ड का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 11 लाख भारतीय रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड के लिए कतार में हैं और करीब चार लाख लोगों की अमेरिका में स्थायी निवास का कानूनी दस्तावेज मिलने से पहले मृत्यु हो सकती है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।
देश की खबरें | कोलकाता विशेष स्थान, वहां के लोग सुसंस्कृत : उपराष्ट्रपति धनखड़
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भले ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद पर रहते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ लगातार अनबन होती रहती थी, लेकिन वह राज्य की राजधानी कोलकाता के आकर्षण से अछूते नहीं रहे, जिसे उन्होंने ‘आनंद का शहर’ कहकर संबोधित किया और इसके लोगों को ‘‘सुसंस्कृत’’ बताया था।
देश की खबरें | यूरोप में यूरोपीय संघ के सांसदों, छात्रों और भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे राहुल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार से शुरू हुई अपनी लगभग एक सप्ताह की यूरोप यात्रा के दौरान यूरोपीय संघ के सांसदों, छात्रों और भारतीय मूल के लोगों के साथ मुलाकात एवं संवाद करेंगे।
देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने धर्मांतरण रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिका खारिज की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को उस जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें केंद्र सरकार को देश में धोखे से किए जाने वाले धर्मांतरण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।
देश की खबरें | एनआईए ने उत्तर प्रदेश में भाकपा (माओवादी) की गतिविधियों को रोकने के लिए छापेमारी की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उत्तर प्रदेश में अपनी गतिविधियां फिर से शुरू करने संबंधी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के प्रयासों को विफल करने के लिए राज्य में आठ स्थानों पर छापेमारी की । एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | सोने में 100 रुपये की गिरावट, चांदी 700 रुपये लुढ़की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | कांग्रेस ने राजस्थान के लिए कोर कमेटी समेत आठ समितियों का गठन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कोर कमेटी और चुनाव अभियान समिति समेत आठ समितियों का गठन किया।
मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए कोरापुट की आदिवासी महिला जी-20 बैठक में भाग लेगी
Bhashaओडिशा के कोरापुट जिले के भूमिया समुदाय की आदिवासी महिला किसान को नौ से 10 सितंबर तक नयी दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण मिला है।
देश की खबरें | आईआईटी मंडी ने कनिष्ठ छात्रों की रैगिंग के लिए 72 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईआईटी, मंडी ने संस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान अपने कनिष्ठ छात्रों के साथ रैगिंग करने के आरोप में 10 छात्रों को निलंबित कर दिया है और 62 अन्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | इस साल प्रचंड गर्मी दर्ज की गई : विश्व मौसम विज्ञानी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डब्लूएमओ और यूरोपीय जलवायु सेवा कॉपरनिकस ने बुधवार बताया कि पिछला महीना न सिर्फ अब तक का सबसे गर्म दर्ज किया गया, बल्कि यह जुलाई 2023 के बाद मापा गया दूसरा सबसे गर्म महीना भी था।
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा
Bhashaएशियाई बाजारों में मजबूती के रुझान के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए।
देश की खबरें | युवा सुखजीत की नजरें एशियाई खेलों के जरिए पेरिस खेलों में भारत को जगह दिलाने पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी एशियाई खेल सुखजीत सिंह का पहला बहु खेल आयोजन होगा और इस युवा स्ट्राइकर का लक्ष्य भारत को महाद्वीपीय खिताब जीतने में मदद करके अगले साल के पेरिस ओलंपिक के लिए सीधे कोटा हासिल करना है।
रुपया 10 पैसे टूटकर 83.14 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर
Bhashaअंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.14 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।
मोदी सरकार ने हिमाचल, उत्तराखंड की औद्योगिक विकास योजना के लिए 1,164 करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी
Bhashaकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए औद्योगिक विकास योजना-2017 के वास्ते 1,164.53 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन को बुधवार को मंजूरी दी.