एजेंसी न्यूज
लॉकडाउन: राशन लेने गई महिला ने राशन कार्ड दिखाने के बावजूद पुलिस पर रोकने का आरोप लगाया
Bhashaसराय काले खां इलाके में रहने वाली रबीना लॉकडाउन बढ़ने की खबर सुनने के बाद अपने हिस्से का राशन लेने के लिए भोगल बाजार गयी थीं।
पहली तिमाही में शून्य से नीचे आ सकती है वृद्धि दर: पूर्व गवर्नर सी रंगराजन
Bhashaरंगराजन ने कहा कि पहली तिमाही में हालांकि वृद्धि दर नकारात्मक रह सकती है, लेकिन यदि बाद में तीन तिमाहियों में स्थिति सुधरती है तो वृद्धि दर 3.5 प्रतिशत के आसपास रह सकती है।
गृह मंत्रालय ने कहा, 20 अप्रैल से ढील में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने पर ध्यान
Bhashaगृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि बुधवार को घोषित दिशा-निर्देशों में कुछ गतिविधियों पर दी गयी ढील 20 अप्रैल से लागू होगी और ये केवल उन इलाकों के लिए है जिन्हें ‘हॉटस्पॉट’ घोषित नहीं किया गया है ।
केरल में लॉकडाउन के दौरान समुद्र में नहाने को लेकर 17 विदेशी पर्यटकों पर मामला दर्ज
Bhashaपुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
होल्डिंग के पसंदीदा चार तेज गेंदबाजों में स्टेन भी
Bhashaइस 66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने स्काईस्पोर्ट्स पोडकास्ट से कहा कि वह पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले स्टेन को खेलते हुए देखने के लिये पैसा खर्च करने के लिये तैयार हैं।
सेना ने अपने कर्मियों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा
Bhashaसरकार द्वारा शुरू किया गया यह एप उपयोगकर्ताओं को यह बताता है कि कहीं वे कोविड-19 के मरीजों के संपर्क में तो नहीं आए।
एक तरफ कोरोना वायरस तो दूसरी तरफ पाक गोलाबारी से परेशान हैं जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों के लोग
Bhashaइन लोगों के लिए एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई जैसी स्थिति बन गयी है।
महाराष्ट्र सरकार विचार करे कि क्या प्रवासी कामगार राज्य के अंदर घर लौट सकते हैं :उच्च न्यायालय
Bhashaन्यायमूर्ति आर. के. देशपांडे ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रवासी कामगारों और दिहाड़ी मजदूरों की दशा के बारे में चिंता जताने वाली दो याचिकाओं पर सुनवाई करने के दौरान यह सुझाव दिया।
अफवाहों के कारण प्रवासी मजदूर एकत्र हुए, भ्रामक संदेशों पर अंकुश लगाया जाये: पवार
Bhashaपवार ने कहा कि कल बांद्रा स्टेशन के बाहर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। उन्होंने कहा कि किसी ने यह अफवाह फैला दी कि ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू होंगी और स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए। दुर्भाग्य से सामाजिक मेलजोल से दूरी का पालन नहीं किया गया।
सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट के खिलाफ मुंबई पुलिस के आदेश का उच्च न्यायालय ने किया समर्थन
Bhashaन्यायमूर्ति आर. के. देशपांडे ने पंकज राजमचीकर नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की।
डॉलर के मजबूत होने से रिकॉर्ड निचले स्तर पर आया रुपया
Bhashaविदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर में तेजी आने से स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना। इसके अलावा घरेलू और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस महामारी के प्रभावों को लेकर भी निवेशकों के बीच चिंता बनी हुई है।
बच्चों को गणित पढ़ाने के लिए सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने शुरू किया यू-ट्यूब चैनल
Bhashaऐसे ही शिक्षकों में राजनिवास मार्ग स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय की शिक्षिका रश्मी झा भी हैं जो यू ट्यूब चैनल ‘‘गणित पाठशाला’’ के जरिये बच्चों को गणित पढ़ा रही हैं।
पाकिस्तान की अदालत ने हाफिज सईद के खिलाफ सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए टाली
Bhashaहाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी है और अमेरिका ने उसपर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। फरवरी में यहां की अदालत ने आतंकी गतिविधियों के लिए वित्तपोषण के दो मामलों में सईद को कुल 11 साल कैद की सजा सुनाई थी। 70 वर्षीय सईद को 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और मौजूदा समय में उसे उच्च सुरक्षा वाले कोट लखपत जेल में रखा गया है।
खेल मंत्रालय गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंस से जुड़ेगा 11 महासंघों से
Bhashaराष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) में विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया इस बैठक के लिये आमंत्रित किये गये इन 11 महासंघों के दो प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे, लेकिन बैठक के एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया है।
कोविड-19 के टीके पर छह भारतीय कंपनियां कर रहीं काम, राह में हैं कई मुश्किलें: विशेषज्ञ
Bhashaलगभग 70 तरह के टीकों का परीक्षण हो रहा है और कम से कम तीन टीके मानव परीक्षण के चरण में पहुंच चुके हैं, लेकिन नोवेल कोरोना वायरस का टीका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए 2021 से पहले तैयार होने की संभावना नहीं है।
असम के मुख्यमंत्री ने पुलिस को प्रवासी मजदूरों का सही से ध्यान रखने का निर्देश दिया
Bhashaकोरोना वायरस के कारण केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन बढ़ाये जाने और दिशानिर्देश जारी किये जाने के बाद आदेश वापस लिया गया है।
मार्च में निर्यात 34.57 प्रतिशत गिरा, पूरे वित्त वर्ष का निर्यात 314 अरब डॉलर
Bhashaआंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान देश का निर्यात 4.78 प्रतिशत गिरकर 314.31 अरब डॉलर पर आ गया।
यूरोपीय संघ ने कोरोना वायरस के चलते लागू पांबदी से निकलने की योजना पेश की
Bhashaयूरोपीय रोग निवारण और नियंत्रण केंद्र के मुताबिक, यूरोप में कोरोना वायरस से 80 हजार लोगों की मौत हुई है जो दुनिया में इस संक्रमण से हुई मौतों का एक तिहाई आंकड़ा है। यूरोपीय आयोग ने कहा कि आने वाले हफ्तों या महीनों में लॉकडाउन से निकलने की राष्ट्रीय रणनीति बना रहे देशों का फैसला वैज्ञानिकों की सलाह पर आधारित होना चाहिए।
प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन : भड़काऊ पोस्ट के लिए एक व्यक्ति गिरफ्तार, टीवी पत्रकार पर मामला दर्ज
Bhashaपुलिस ने नवी मुंबई के एक व्यक्ति को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भ्रामक संदेश पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि इन संदेशों के कारण मंगलवार को बांद्रा में रेलवे स्टेशन के पास बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर एकत्र हो गए थे।
एमएसएमई के लिए जल्द 10,000 करोड़ रुपये के वृहत कोष को मंजूरी : गडकरी
Bhashaउन्होंने बताया कि अलग से भी एक योजना बनाई जा रही है जिसके तहत एमएसएमई को उनके सालाना कारोबार, निर्यात और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भुगतान के आधार पर क्रेडिट रेटिंग दी जाएगी। गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी या कोई अन्य सरकारी निकाय इस कोष का नियंत्रण करेगा।