एमएसएमई के लिए जल्द 10,000 करोड़ रुपये के वृहत कोष को मंजूरी : गडकरी

उन्होंने बताया कि अलग से भी एक योजना बनाई जा रही है जिसके तहत एमएसएमई को उनके सालाना कारोबार, निर्यात और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भुगतान के आधार पर क्रेडिट रेटिंग दी जाएगी। गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी या कोई अन्य सरकारी निकाय इस कोष का नियंत्रण करेगा।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल सरकार जल्द सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) के लिए 10,000 करोड़ रुपये के एक वृहत कोष (फंड आफ फंड्स) को मंजूरी देगी। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि यह कोष शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने की मंशा रखने वाले और धन जुटाने के इच्छुक उच्च क्रेडिट रेटिंग वाले एमएसएमई में 15 प्रतिशत तक इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए होगा।

उन्होंने बताया कि अलग से भी एक योजना बनाई जा रही है जिसके तहत एमएसएमई को उनके सालाना कारोबार, निर्यात और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भुगतान के आधार पर क्रेडिट रेटिंग दी जाएगी। गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी या कोई अन्य सरकारी निकाय इस कोष का नियंत्रण करेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि इस कोष के धन का इस्तेमाल एएए यानी ट्रिपल ए रेटिंग वाले एमएसएमई करें।

एमएसएमई मंत्री ने कहा, ‘‘10,000 करोड़ रुपये के कोष के प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इसे जल्द केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास मंजूरी के लिए रखा जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि एएए रेटिंग वाले एमएसएमई द्वारा पूंजी बाजार से जुटाए गए धन में 15 प्रतिशत योगदान सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि इस कोष को जल्द मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उसके बाद इसे तत्काल क्रियान्वित किया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ बैठक में गडकरी ने उद्योग जगत से कहा कि वे कोई भी मांग रखने से कोविड-19 की वजह से पैदा हुए आर्थिक संकट के बीच सरकार और बैंकों की वित्तीय स्थिति को भी देखें।

गडकरी ने कहा, ‘‘सरकार भी वित्तीय संकट से जूझ रही है। कई राज्य सरकारों के पास अपने कर्मचारियों का अगले महीने का वेतन देने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है। बैंकों के लिए भी स्थिति चुनौतीपूर्ण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश