असम के मुख्यमंत्री ने पुलिस को प्रवासी मजदूरों का सही से ध्यान रखने का निर्देश दिया

कोरोना वायरस के कारण केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन बढ़ाये जाने और दिशानिर्देश जारी किये जाने के बाद आदेश वापस लिया गया है।

जमात

गुवाहाटी, 15 अप्रैल असम सरकार ने राज्य में शराब के उत्पादन और बिक्री की अनुमति देने के दो दिन बाद बुधवार को इस आदेश को वापस ले लिया।

कोरोना वायरस के कारण केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन बढ़ाये जाने और दिशानिर्देश जारी किये जाने के बाद आदेश वापस लिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों में शराब के उत्पादन और उसकी खुदरा बिक्री पर कोई ढील नहीं दी गयी है जिसकी असम सरकार के आबकारी विभाग ने सोमवार को अनुमति दे दी थी।

आबकारी विभाग ने बुधवार शाम आदेश जारी कर सभी उपायुक्तों से राज्य में शराब की दुकानें, थोक के गोदाम, बॉटलिंग प्लांट, शराब कारखानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कराने को कहा।

उधर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को पुलिस को निर्देश दिया कि राज्य में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों और कामगारों का सही तरीके से ध्यान रखा जाए।

सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में ऊपरी असम के दस जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि असम सरकार ने सभी राज्यों से वादा किया है कि उनके श्रमिक यहां सुरक्षित रहेंगे और पुलिस को सुनिश्चित करना होगा कि यह वादा पूरा हो।

उन्होंने पुलिस से आवश्यक सामान की आपूर्ति करने वाले विक्रेताओं को भी सुविधा प्रदान करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पीडीएस के तहत चावल या अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए ताकि समाज के गरीब वर्ग को किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।’’

सोनोवाल ने पुलिस से गोलाघाट जिले के डेरगांव में बिजली विभाग के कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न जैसी घटनाओं से भी बचने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश