बच्चों को गणित पढ़ाने के लिए सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने शुरू किया यू-ट्यूब चैनल

ऐसे ही शिक्षकों में राजनिवास मार्ग स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय की शिक्षिका रश्मी झा भी हैं जो यू ट्यूब चैनल ‘‘गणित पाठशाला’’ के जरिये बच्चों को गणित पढ़ा रही हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षक यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि लॉकडाउन के दौरान भी बच्चे कक्षा में होने वाली पढ़ाई की कमी महसूस नहीं करें।

ऐसे ही शिक्षकों में राजनिवास मार्ग स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय की शिक्षिका रश्मी झा भी हैं जो यू ट्यूब चैनल ‘‘गणित पाठशाला’’ के जरिये बच्चों को गणित पढ़ा रही हैं।

झा ने यू ट्यूब चैनल की शुरुआत तीन-चार दिन पहले 10वीं कक्षा के बच्चों को उनकी सुविधा के अनरूप समय पर गणित पढ़ाने के लिए की है।

उन्होंने बताया, ‘‘ हमें दिल्ली सरकार का परामर्श मिला जिसमें बच्चों को जूम ऐप और व्हाट्सएप के जरिये ऑनलाइन पढ़ाने को कहा गया था। मैं उस वर्ग के बच्चों को पढ़ाती हूं जिनके पास 24 घंटे इंटरनेट की सुविधा नहीं है और गणित ऐसा विषय नहीं है जिसे पढ़ने के लिए हम पीडीएफ फाइल बनाकर भेज दें।’’

झा ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि बच्चे अपनी सुविधा के हिसाब से पढ़ें यू ट्यूब चैनल की शुरुआत की गी। ब्लैकबोर्ड का इस्तेमाल कर मैं बच्चों को समझाती हूं और फिर कम अवधि की वीडियो का लिंक छात्रों को भेज देती हूं। जब भी उनके पास इंटरनेट की सुविधा होती वे इससे पढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस पहल को लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और उन्होंने इसकी प्रशंसा की है। झा ने बताया कि छात्रों के अलाव अन्य लोग भी वीडियो देख रहे हैं।

झा ने कहा, ‘‘ अबतक मैंने सात वीडियो अपलोड किए हैं और मेरी योजना नौवीं कक्षा के छात्रों को भी गणित पढ़ने में मदद करने के लिए वीडियो अपलोड करने की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश