सेना ने अपने कर्मियों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा

सरकार द्वारा शुरू किया गया यह एप उपयोगकर्ताओं को यह बताता है कि कहीं वे कोविड-19 के मरीजों के संपर्क में तो नहीं आए।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारतीय सेना ने एक परामर्श जारी कर अपने कर्मियों, पूर्व सैन्य कर्मियों और उनके परिजनों से मोबाइल पर ‘आरोग्य सेतु’ एप डाउनलोड करने का आग्रह किया है।

सरकार द्वारा शुरू किया गया यह एप उपयोगकर्ताओं को यह बताता है कि कहीं वे कोविड-19 के मरीजों के संपर्क में तो नहीं आए।

एप संक्रमण से दूर रहने में भी सहायता करता है।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सभी सैन्य कर्मियों, पूर्व सैन्य कर्मियों, उनके परिजनों और आश्रितों को मोबाइल एप का उपयोग करने का सुझाव दिया गया है।

एप एंड्रायड और आईओएस आधारित मोबाइल के लिए उपलब्ध है और इसे इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन काम करने वाली एजेंसी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी