होल्डिंग के पसंदीदा चार तेज गेंदबाजों में स्टेन भी

इस 66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने स्काईस्पोर्ट्स पोडकास्ट से कहा कि वह पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले स्टेन को खेलते हुए देखने के लिये पैसा खर्च करने के लिये तैयार हैं।

लंदन, 15 अप्रैल अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने अपने साथी तेज गेंदबाजों मैलकम मार्शल और एंडी राबर्ट्स तथा आस्ट्रेलिया के डेनिस लिली के अलावा दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन को भी अपने पसंदीदा चार तेज गेंदबाजों में शामिल किया है।

इस 66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने स्काईस्पोर्ट्स पोडकास्ट से कहा कि वह पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले स्टेन को खेलते हुए देखने के लिये पैसा खर्च करने के लिये तैयार हैं।

अपने करियर में 60 टेस्ट मैचों में 23.68 की औसत से 249 विकेट लेने वाले होल्डिंग ने कहा, ‘‘मेरा उन तीनों (मार्शल, राबर्ट्स और लिली) के साथ खेलने का अनुभव है लेकिन स्टेन को मैंने केवल खेलते हुए देखा और आप उन्हें तस्वीर से बाहर नहीं कर सकते हो। वह एक युग का महान तेज गेंदबाज रहा है। आप उसे खेलते हुए देखने के लिये पैसा खर्च कर सकते हैं। ’’

स्टेन ने अपने करियर में 22.95 की औसत से 439 विकेट लिये।

होल्डिंग ने लिली को संपूर्ण गेंदबाज करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘लिली के पास लय, आक्रामकता, नियंत्रण था। शुरू में वह काफी तेज था लेकिन पीठ की चोट के बाद उन्हें अपना एक्शन पूरी तरह से बदलना पड़ा था और उन्हें बल्लेबाजों को आउट करने के अलग तरीके ढूंढने पड़े थे। ’’

अपने साथी मार्शल के बारे में होल्डिंग ने कहा, ‘‘मैलकम ने अच्छी लय के साथ शुरुआत की लेकिन समय बीतने के साथ उसने तेज गेंदबाजी के बारे में काफी कुछ सीखा। वह बल्लेबाजों का बहुत जल्दी और आसानी से आकलन कर लेता था। ’’

राबर्ट्स के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘एंडी से मैंने बहुत कुछ सीखा। मेरे करियर के दौरान वह अधिकतर कमरे में मेरा साथी रहा और हम लगभग हर रात क्रिकेट पर ढेर सारी बातें करते थे। कई बार हम अपने कमरे में खाना मंगाते थे और क्रिकेट पर बातें करते रहते थे। आप को विश्वास नहीं होगा कि उसे क्रिकेट का कितना ज्ञान था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट