सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट के खिलाफ मुंबई पुलिस के आदेश का उच्च न्यायालय ने किया समर्थन

न्यायमूर्ति आर. के. देशपांडे ने पंकज राजमचीकर नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की।

जमात

मुंबई, 15 अप्रैल बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट या संदेश के प्रसार को रोकने के लिये मुंबई पुलिस का आदेश कोविड-19 के बारे में गलत सूचना से नागरिकों को बचाने के लिये जारी किया गया।

न्यायमूर्ति आर. के. देशपांडे ने पंकज राजमचीकर नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की।

याचिका के जरिये 10 अप्रैल को जारी पुलिस के एक आदेश को चुनौती दी गई है।

सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट या संदेश के खिलाफ यह आदेश मुंबई पुलिस के उपायुक्त (ऑपरेशन) ने जारी किया था।

पुलिस के इस आदेश के जरिये व्हाट्सऐप, ट्विटर, फेसबुक, टिक टॉक, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के इस तरह के अन्य मंचों पर संदेशों या पोस्ट के जरिये फर्जी सूचना के प्रसार को निषिद्ध कर दिया गया है।

अदालत ने कहा कि यह आदेश जारी करने का उद्देश्य असल में लोगों को कोविड-19 के बारे में झूठी और गलत सूचना से बचाना है।

अदालत ने इस बात का जिक्र किया कि याचिका में कोई तात्कालिकता नहीं है और इस विषय को अदालत की नियमित सुनवाई शुरू होने के समय के लिये निर्धारित कर दिया गया।

पुलिस के आदेश में कहा गया है कि व्हाट्सऐप ग्रुप के एडमिन (संचालक) किसी उपयोगकर्ता द्वारा ग्रुप में फर्जी सूचना भेजने के लिये आपराधिक रूप से जिम्मेदार होंगे।

इसमें किसी खास समुदाय के खिलाफ अपमानजनक एवं भेदभावपूर्ण संदेशों या लोगों के बीच दहशत या भम्र पैदा करने वाली सामग्री को भी प्रतिबंधित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश